न्यायालय ने दिया आदेश
भाई की ही विधवा पत्नी ने लगाया था आरोप
अम्बेडकरनगर --सत्ताधारी सपा विधायक भीम प्रसाद सोनकर एक बार फिर नई मुसीबत में घिर गये हैं।न्यायालय नें सपा विधायक भीम प्रसाद सोनकर के विरूद्ध रेप का मामला पंजीकृत करने का आदेश दिया है हालाँकि इस मामले में पुलिस द्वारा पहले से क्लीन चिट पा चुके हैं लेकिन न्यायालय के आदेश के बाद सपा विधायक के लिए मुश्किलें खड़ी हो गयी हैं।बता दें कि राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र के बलरामपुर गांव निवासिनी सपा विधायक भीम प्रसाद सोनकर के स्व0 भाई की पत्नी विमला देवी नें बीते 20 जुलाई को पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर सपा विधायक भीम प्रसाद सोनकर पर 19 जुलाई की रात्रि दुराचार का आरोप लगाया था।जिसके बाद मामला सुर्खियों में आया तो जांच सीओ जलालपुर को सौंपी गयी।पुलिसिया जांच में मामला फर्जी निकला।जिसके बाद विमला देवी ने न्यायालय की शरण लिया। न्यायालय नें सपा विधायक भीम प्रसाद सोनकर के विरूद्ध मामला पंजीकृत करने का आदेश दिया है।इस पर सपा विधायक भीम प्रसाद सोनकर नें कहा कि एक जांच हो चुकी है ।मामला राजनीतिक साजिश से जुड़ा है।


0 comments:
Post a Comment