किसान हितो पर आम आदमी पार्टी ने दिया धरना
संवाददाता। अम्बेडकरनगर किसान हित को लेकर आम आदमी पार्टी ने मंगलवार को जिला मुख्यालय पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन करके मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। जिला संयोजक राजेन्द्र कुमार वर्मा ने कहा कि मौजूदा समय में किसानों की धान की फसल कटने को तैयार है लेकिन शासन स्तर पर सरकारी धान क्रय केन्द्र अभी तक शुरू नहीं हुआ है जबकि किसान गेंहू, चना, मटर, आलू और सरसों जैसी फसलों की बुआई की तैयारी में है जिसमें किसानों को खेती करने में पैसे की आवश्यकता है। जिले के सरकारी क्रय केन्द्रो में अभी तक खरीददारी शुरू नहीं होने के कारण किसान अपने खून पसीने से तैयार धान की फसल को औने-पौने दाम पर बिचैलियों के हाथ बेचने को मजबूर हो रहा है और फसल का लाभ बिचैलिये प्राप्त कर रहे है। इस संबंध मंे आम आदमी पार्टी ने पांच सूत्रीय मांगो का ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा है और कहा है कि यदि इन विन्दुओं पर शीघ्र अमल नहीं हुआ तो पार्टी बड़ा आन्दोलन करेगी।



0 comments:
Post a Comment