Tuesday, 25 October 2016

जनपद न्यायाधीश ने बनायी राष्ट्रीय लोक अदालत की रणनीति

न्यायालय सभाकक्ष में सम्पन्न हुई तैयारी बैठक 

संवाददाता। अंबेडकरनगर उच्चतम न्यायालय के निर्देश पर आगामी 12 नवम्बर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों के बावत आज जनपद न्यायालय परिसर मे ंसम्पन्न हुई बैठक में विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष जनपद न्यायाधीश डा. गोकुलेश ने सभी मातहतों को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए विभिन्न विन्दुओं पर विस्तृत परिचर्चा की। इस दौरान उन्होने कहा कि इस अदालत के जरिए अधिक से अधिक मुकदमों का निस्तारण किया जाना प्रमुख लक्ष्य है। उन्होंने इसके लिए सभी विभागो ंके अधिकारियों को वादो ंको सुलह समझौते के जरिए निपटाने का निर्देश भी दिया। कहा कि इस लोक अदालत में गत वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष और सक्रिय होकर कार्य करने की आवश्यकता है। ताकि निर्धारित लक्ष्य की प्राप्ति संभव हो सके। जनपद न्यायाधीश ने कहा कि इस राष्ट्रीय लोक अदालत में फौजदारी वादी, वोटर आडी, परिवार वाद, स्टापवाद, सिविल वाद, मनरेगा, विकलांग प्रमाण पत्र, श्रमिक पंजीयन प्रमाण पत्र से सम्बन्धित विभिन्न वादों का सुलह समझौते के आधार पर निस्तारण किया जायेगा। जिसके लिए लोगों को जागरूक करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि आगामी सात नवम्बर को तैयारियों की समीक्षा को लेकर एक बैठक होगी। जिसमें उसे अंतिम रूप दिया जायेगा। बैठक में अपर जिला जज सर्वेश कुमार, शंकरलाल, सिविल जज आलोक कुमार सिंह, प्रभारी जिलाधिकारी राम सूरत पाण्डेय, अपर पुलिस अधीक्षक राहुल राज के अलावा सभी उपजिलाधिकारी सभी तहसीलदार व नगर पालिकाओं व नगर पंचायतों के अधिशाषी अधिकारी मौजूद रहे। 

0 comments:

Post a Comment

Copyright © 2014 ABN NEWS | Designed With By Blogger Templates
Scroll To Top