Monday, 3 October 2016

हेपेटाइटिस-बी टीकाकरण के अंतिम चरण का अभियान शुरू

मुख्य चिकित्साधिकारी ने किया शुभारम्भ
अम्बेडकरनगर। अरूणिमा फाउंडेशन के तत्वावधान में हेपेटाइटिस-बी टीकाकरण के तीसरे व अंतिम चरण के तीन दिनी अभियान का शुभारम्भ रविवार को मुख्य चिकित्साधिरी डा0 मोहिबुल्लाह ने किये। उन्होने आयोजन को लेकर की गयी तैयारियों व समाज सेवा की प्रतिवद्धता के लिए आयोजन मंडल की सराहना की इस बीच बड़ी संख्या में महिलाओं व पुरूषों ने भागी दारी कि लगभग पांच हजार लोगों की टीकाकरण रविवार को किया गया।
गौरतलब है कि पदमश्री व माउंट एवरेस्ट विजेता अरूणिम सिन्हा ने जलालपुर तहसील क्षेत्र को हेपेटाइटिस-बी से मुक्त करने की दिशा में बडा अभियान छेड़ रखा है हेपेटाइटिस-बी में टीके की तीन खुराक लगवाने के लिए गत 28 जुलाई को पहला शिविर लगाया गया था तीन दिन के उस शिविर के बाद अगस्त में भी तीन दिन शिविर लगाकर लगभग 20 हजार लोगों का टीकाकरण कराया गया था। इसी क्रम में तीसरी खुराक के लिए रविवार से तीन दिनी शिविर का आरम्भ हुआ। मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 मोहिबुल्लाह ने शिविर का शुभारम्भ करने के बाद कहा कि ऐसे प्रयासो से ही स्वास्थ्य समाज का निर्माण तेजी से तय हो सकता है। उन्होने फाउंडेशन से जुड़े सभी सदस्यों व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के संयुक्त प्रयास की सराहना की फाउंडेशन अध्यक्ष ओमप्रकाश ने कहा कि उनकी संस्थ जलालपुर में स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में और ज्यादा प्रभावी भूमिका का निर्वहन करेगी। उन्होने टाटा समूह के अध्यक्ष रतन नवल, टाटा के सहयोग का आभार करते हुए कहा कि इसके चलते ही सफल आयोजन करने में फाउंडेशन को समुचित सफलता मिली है। सीएचसी प्रभारी डा0 अतीक आलम ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग ऐसे किसी भी प्रयास में अपना सहयोग देता रहेगा। समारोह में स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी अनिल तिवारी, राहुल सिन्हा, हिमांशु पांडेय, मुन्ना गौड़, दीपक कुमार तिवारी, विशाल गौड़ आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे। तीसरे चरण के शिविर में रविवार को पहले दिन लगभग पांच हजार लोगों ने अपनी भागीदारी तय की।

0 comments:

Post a Comment

Copyright © 2014 ABN NEWS | Designed With By Blogger Templates
Scroll To Top