Monday, 3 October 2016

विकास भवन में दिया गया प्रशिक्षण

अम्बेडकरनगर। सोशल अकाउंटेलिटी परियोजना के तहत सोमवार को विकास भवन के सभाकक्ष में दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। यह प्रशिक्षण जिले के छः विकास खंडो में चलाया जायेगा। प्रशिक्षण प्रेम कुमार, गरिमा व श्रीकान्त ने दिया। गौरतलब है कि इस परियोजना को पायलेट प्रोजेक्ट के तौर पर सम्मिलित किया गया है। इस परियोजना के तहत सप्ताह में चार दिन प्रशिक्षण दिया जायेगा। प्रशिक्षण कार्यक्रम जिले में चयनित छः विकास खंडो में अलग-अलग होगा। इस कार्यक्रम में आशा, आंगनबाड़ी, एएनएम, ग्राम प्रधान व ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता एवं पोषण मिशन के सदस्यो को भी प्रशिक्षण दिया जायेगा। यह प्रशिक्षण चार नवम्बर तक चलेगा। इस दौरान वहां कौशलेन्द्र मिश्रा, रत्नेश सिंह, बलराम यादव आदि मौजूद रहे।

0 comments:

Post a Comment

Copyright © 2014 ABN NEWS | Designed With By Blogger Templates
Scroll To Top