Monday, 3 October 2016

विद्युत उपकेन्द्र में घुसकर की तोड़ फोड़

अवर अभियंता ने दी ग्रामीणों के खिलाफ तहरीर
जलालपुर, अम्बेडकरनगर। सम्मनपुर थाना क्षेत्र के विद्युत उपकेन्द्र कल्यानपुर पर ग्रामीणो ने शनिवार की रात में मौजूद कर्मचारियो के साथ जमकर तोड़ फोड़ व गाली गलौज किया गया। इसकी शिकायत अवर अभियंता मुन्ना लाल यादव ने सम्मनपुर थानाध्यक्ष से कर नामजद तहरीर दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार की रात करीब साढे़ आठ बजे उपकेन्द्र पर बे्रक डाउन चलते क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति नहीं हो रही थी। क्योकि कुर्की बाजार के पास हाईटेंशन का तार टूटकर गिर गया था। जिसको उपकेन्द्र के कर्मचारियों द्वारा ठीक किया जा रहा था। इसी समय पड़ोस के गांव के कुछ ग्रामीणों द्वारा उपकेन्द्र पर धावा बोलकर तोड़ फोड़ किया गया और मौजूद कर्मचारियों के साथ गाली गलौज किया गया। जिसकी सूचना मौजूद कर्मचारियो ने उच्चाधिकारियो को दिया। इसके बाद सूचना पर पहुंची पुलिस कुछ लोगो को पकड़ लिया जिसको छुड़ाने के लिए राजनैतिक प्रयास जारी है परंतु एसडीओ किसी की बात मानने को तैयार नही है।

0 comments:

Post a Comment

Copyright © 2014 ABN NEWS | Designed With By Blogger Templates
Scroll To Top