Monday, 24 October 2016

मशाल जुलूस निकाल इंजीनियरों ने की नारेबाजी

जारी है डिप्लोमा इंजीनियर्स की हड़ताल
संवाददाता। अंबेडकरनगर 
उत्तर-प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ की दो प्रमुख मांगो प्रारम्भिक गे्रड-पे चार हजार आठ सौ एवं प्रोन्नति वेतनमान सात, 14 एवं 20 वर्श के सेवा पर प्रोन्नति पद का वेतनमान प्रदान करने की सहमति बन जाने के बावजूद भी शासनादेश जारी न करके वादा खिलाफी करने के विरूद्ध महासंघ द्वारा विवश होकर बीते माह 27 सितम्बर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का निर्णय लिया गया था, के क्रम समस्त घटक संघो के (सिंचाई विभाग, लोनिवि, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, नलकूप खंड, सेतु निगम, जिला पंचायत, नगर पालिका आदि समस्त कार्यदायी संस्था) जूनियर इंजीनियर हड़ताल पर है।
इस संवर्ग के हड़ताल पर चले जाने से पूरी प्रदेश का विकास कार्य ठप हो गया है, मार्ग क्षतिग्रस्त हो रहे है, नवनिर्मित कार्य अधूरे पड़े है, जनता के बीच प्रदेश सरकार के प्रति गलत भावनाएं पैदा हो रही है। जनप्रतिनिधि भी जूनियर इंजीनियर की उचित बता रहे है। फिर भी शासन/प्रशासन के कानों में अभी तक जूं तक नहीं रेंग रही है। मांगोे न माने जाने से नाराज जूनियर इंजीनियर प्रदेश कार्यकारिणी के आहवान पर मशाल जुलूस निकालकर सरकार के खिलाफ विरोध उत्पन्न किया गया। समस्त जूनियर इंजीनियर मशाल जुलूस निरीक्षण भवन (लोनिवि) से लेकर कलेक्टेªट पर पहुंचे तथा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सभा एवं मशाल जुलूस की अध्यक्षता इंजीनियर रवि प्रकाश श्रीवास्तव एवं संचालन इंजीनियर हरिकृश्ण द्वारा किया गया। उक्त कार्यक्रम मंे इंजीनियर मनोराम वर्मा, इंजीनियर रामबाबू, इंजीनियर दानबहादुर मौर्या, इंजीनियर ज्ञानेन्द्र मौर्य, इंजीनियर एबी पटेल, इंजीनियर सत्येन्द्र, अमित गुप्ता, इंजीनियर संजय चैधरी, इंजीनियर लालमणि यादव, इंजीनियर सरयू प्रसाद त्रिपाठी, इंजीनियर वीके राय, इंजीनियर रामजी, मनीश चतुर्वेदी, इंजीनियर आरएन शुक्ला, संजय चैधरी आदि समस्त विभागों के जूनियर इंजीनियर उपस्थित रहे। 

0 comments:

Post a Comment

Copyright © 2014 ABN NEWS | Designed With By Blogger Templates
Scroll To Top