भाकियू की बैठक सम्पन्न
संवाददाता। अम्बेडकरनगर भारतीय किसान यूनियन की बैठक मंगलवार को कलेक्टेªट परिसर के निकट अम्बेडकर प्रतिमा के समक्ष सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता फूलबदन वर्मा ने किया। बैठक मंे किसानों की विभिन्न समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए फूलबदन वर्मा ने कहा कि जिले के तमाम किसानों को सूखा राहत का चेक अभी तक नहीं मिल सका है। चेक के लिए किसान इधर उधर भी दौड़ लगा रहे है लेकिन उनकी सुनवाई कहीं नहीं हो रही है। मिझौड़ा चीनी मिल द्वारा किसानों का बकाया भुगतान भी नहीं किया जा रहा है। पैसे के अभाव में किसान रवी की फसल की बुआई के लिए इधर उधर भटक रहे है। इसके अलावां उन्होने नेशनल हाईवे 232 के निर्माण में की जा रही मनमानी पर रोक लगवाये जाने व खू-खूतारा गांव एवं तलाब पर दबंगो द्वारा किये गये अवैध कब्जे को हटवाये जाने की मांग की है। इस दौरान बैठक में सीलवंत सिंह, रामलाल, शिवराम वर्मा, सिरताज अहमद, केसरा देवी, पुश्पा देवी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।


0 comments:
Post a Comment