डीआईजी ने दिया निर्देश
100 नम्बर डायल पर दिखायेगी पुलिस सक्रियता
संवाददाता। अम्बेडकरनगर 100 नंबर डायल करने पर 15 मिनट में घटनास्थल पर पहुंचकर आवश्यक सहायता प्रदान करने को लेकर पुलिस कर्मियों को पूरी सक्रियता दिखनी होगी। इस योजना का समुचित लाभ दिलाने में किसी प्रकार की समस्या न हो, इसके लिए ऐसे कर्मचारियों को लगाया जायेगा जिन्हे हिन्दी, अंग्रेजी व उर्दू समेत अन्य भाशाओं का विशेश ज्ञान हो। ये बातें सोमवार को पुलिस लाइंस मंे विशेश प्रशिक्षण के दौरान आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए डीआईजी राकेश चन्द्र साहू ने कहीं।
डीआईजी राकेश चन्द्र साहू ने कहा कि प्रदेश सरकार की इस महत्वपूर्ण योजना का मुख्य उद्देश्य पीड़ितो को तत्काल आवश्यक सहायता प्रदान करना है। कहा कि इस सेल में लगाये गये पुलिस कर्मियों को हर समय सक्रिय रहना होगा। जैसे ही उन्हे घटना के बारे में जानकारी हो, 15 मिनट के अंदर उन्हे घटनास्थल पर पहुंचना होगा। यदि स्वयं को घटना को कंट्रोल करने में अक्षम समझते हो तो तत्काल फोन कर पुलिस बल मौके पर बुलाना होगा। कहा कि 100 नंबर सेल में ऐसे कर्मचारियों को लगाया जायेगा जिन्हे विभिन्न भाशाओं का पूर्ण ज्ञान हो। कारण यह कि इसमें अक्सर कोई हिन्दी तो कोई अंग्रेजी व उर्दू भाशा का प्रयोग करता है। ऐसे में इसमें किसी प्रकार की समस्या न हो, इसके लिए सभी भाशाओं का ज्ञान रखने वाले को ही इसमें लगाया जायेगा। इतना ही नहीं, यदि कहीं मार्ग दुर्घटना में कोई गंभीर रूप से घायल हो तो उसे तत्काल निकटवर्ती अस्पताल मंे पहुंचाने का कार्य भी तत्परतापूर्वक करना होगा। इस दौरान एसपी पीयूश श्रीवास्तव व एएसपी राहुल राज आदि मौजूद रहे।


0 comments:
Post a Comment