Saturday, 24 September 2016

दबंगो ने लाठी डंडो से पति-पत्नी को पीटा

संवाददाता। मालीपुर, अम्बेडकरनगर
मामूली विवाद को लेकर गांव के ही दबंग पड़ोसी ने पति-पत्नी व पुत्री को लाठी डंडो से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। मामला मालीपुर थाना क्षेत्र के घुरहूपुर गांव का है। पीड़ित ने दबंगो के विरूद्ध थाने में तहरीर दे दी है।
जानकारी के अनुसार बीते गुरूवार की शाम घुरहूपुर निवासी वशंराज चैहान (50) पुत्र मुन्नीलाल अपने घर के सामने बरामदे में बैठे थे। अचानक गांव के दबंग अजय कुमार, संजय कुमार, हजारीलाल व ज्योति ने मामूली विवाद को लेकर वंशराज चैहान के घर आकर गाली गलौज करने लगे। जब इसका विरोध वंशराज ने किया तो दबंगो ने वंशराज को बुरी तरह लाठी डंडो से पीटने लगे। बीच बचाव में आयी इनकी पत्नी जनता देवी व पुत्री विजय लक्ष्मी को भी लाठी डंडो से पीटकर बुरी तरह गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायलो की गुहार पर दौडे़ ग्रामीणों ने किसी तरीके से उन्हे वहां से बचाकर जिला चिकित्सालय में भर्ती करवाया। पीड़ित ने दबंगो के विरूद्ध थाने में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगायी है।

0 comments:

Post a Comment

Copyright © 2014 ABN NEWS | Designed With By Blogger Templates
Scroll To Top