Saturday, 24 September 2016

बिजली ठीक करते झुलसा युवक, सड़क हादसे में तीन जख्मी

संवाददाता। अंबेडकरनगर
जिले के अलग-अलग स्थानो पर हुई घटना में जहां एक युवक गंभीर रूप से झुलस गया वहीं सड़क दुर्घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। स्थानीय लोगों की मदद से एम्बुलेन्स के जरिए उन्हे जिला चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया।
दोस्तपुर थानान्तर्गत सुल्तानपुर जिले के लोकनाथपुर निवासी पप्पू (28) पुत्र सतीराम शुक्रवार की शाम अपने घर पर बिजली का तार ठीक करते समय अचानक उसमे आये करंट से गंभीर रूप से झुलस गये। वहीं सड़क दुर्घटना में अहिरौली थानान्तर्गत मरथुआ सरैया निवासी श्रीराम (42) पुत्र नीबर शुक्रवार की शाम मोटर साइकिल से जमुनीपुर बाजार से अपने घर को लौटते समय पीछे से आ रही अज्ञात वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गये। वहीं दूसरी सड़क दुर्घटना में अकबरपुर थानान्तर्गत अफजलपुर निवासी रामचेत (55) पुत्र रामसरन, मुसाफिरखाना थानान्तर्गत सुल्तानपुर जिले के मजियार निवासी महेन्द्र (34) पुत्र कमला प्रसाद शुक्रवार की देर शाम कहीं जाते समय गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलो को जिला चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया।

0 comments:

Post a Comment

Copyright © 2014 ABN NEWS | Designed With By Blogger Templates
Scroll To Top