Saturday, 24 September 2016

लखनऊ में 27 धरना देकर दिखायेंगी ताकत

लगातार जारी है आंगनबाड़ी कार्यत्रियों का आन्दोलन
संवाददाता। अंबेडकरनगर
महिला आंगनबाड़ी कर्मचारियो ने अपनी विभिन्न मांगो को लेकर शनिवार को भी कलेक्टेªट के निकट अम्बेडकर प्रतिमा के समक्ष धरना प्रदर्शन किया। धरने को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष कामिनी तिवारी ने कहा कि हम आंगनबाड़ी कार्यकत्रियो को राज्य कर्मचारी घोषित किया जाये तथा कार्यकत्रियो व मिनी आंगनबाड़ी को 18 हजार रूपये और सहायिकाओ को नौ हजार रूपये प्रतिमाह मानदेय दिया जाये। उन्होने कहा कि कार्यकत्रियो के साथ 17 सूत्रीय मांगो को लेकर आगामी 27 सितम्बर को समस्त कार्यकत्री व सहायिका महारैली में उपस्थित होने के लिए लखनऊ पहुंचे। इसके अलावां उन्होने कहा कि बीते 17 सितम्बर 2015 को हुए समझौते को लागू कराया जाये जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं हो जाती तब तक बीएलओ, पोलियो, टीकाकरण आदि कार्यों का बहिष्कार करेंगी। इस दौरान मुख्य रूप से रेखा मिश्रा, सविता सागर, माधुरी वर्मा, चन्द्रावती वर्मा, अनीता देवी, यमुना देवी, संयोगिता, किरन लता, पूनम, प्रेमा पाल, नीलम, किरन सिंह, पूनम सिंह, विन्दू, सरोजा, साधना, संध्या दूवे, उर्मिला आदि लोग शामिल रही।

0 comments:

Post a Comment

Copyright © 2014 ABN NEWS | Designed With By Blogger Templates
Scroll To Top