संवाददाता। अंबेडकरनगर
नरेगा तकनीकी सहायक वेलफेयर एसोसिएशन उत्तर-प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष रघुनाथ पटेल के आहवान पर फैजाबाद मंडल अध्यक्ष जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देशन में 22 सितम्बर से 27 सितम्बर तक के क्रम में जिलाध्यक्ष अशोक कुमार गुप्ता के अध्यक्षता में अपनी विभिन्न मांगो को लेकर जिला मुख्यालय पर तीसरे दिन भी कार्य बहिष्कार जारी रहा। एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष ने नरेगा तकनीकी सहायको को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश के विभिन्न जिलो में कार्यरत तकनीकी सहायको की सेवा नियमावली बनायी जाये, और मानदेय वेतन बैंड पीबी-दो नौ हजार तीन सौ रूपये वेतन गे्रड चार हजार दो सौ रूपये किया जाये। उन्होने कहा कि यात्रा भत्ता के रूप में दो हजार पांच सौ रूपये या 30 लीटर पेट्रोल का मूल्य प्रतिमाह किया जाये। इसके अलावां इनका नाम बदलकर कनिष्ठ अभियंता ग्राम्य विकास किया जाये। उन्होने कहा कि तकनीकी सहायको से ही पूर्व की भांति राज्य वित्त आयोग/14वें वित्त आयोग के कार्यों का तकनीकी मार्गदर्शन एवं संचालन जारी रखा जाये। जिले के सभी ब्लाको में तकनीकी सहायको के बकाया मानदेय का अविलम्ब भुगतान किया जाये। उन्होने कहा कि यदि मांगे नहीं मानी जाती है तो आगामी 27 सितम्बर तक कार्य बहिष्कार जारी रखते हुए 28 सितम्बर को समस्त तकनीकी सहायक लक्ष्मण मेला मैदान लखनऊ में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन कर आन्दोलन करेंगे। इस दौरान मुख्य रूप से मनोज कुमार, कमरजलीस, सुषमा वर्मा, रामअकबाल, छैलबिहारी गौतम, वंशीलाल वर्मा, जीतबहादुर सिंह, ठाकुरदीन वर्मा, जर्नादन निषाद, रामजनम यादव आदि लोग मौजूद रहे।

0 comments:
Post a Comment