Saturday, 24 September 2016

मूसलाधार बरसात से जगह-जगह हुआ जलभराव

राजेसुल्तानपुर। अम्बेडकरनगर
क्षेत्र में हुई मूसलाधार बारिश से किसानों के चेहरे तो खिल ये लेकिन छोटी-छोटी बाजारों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न होने से लोगों को आवागमन में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। बता दें कि बीते माह भर से क्षेत्र में बारिश न होने से किसानों के चेहरे मुरझाए हुए थे। शनिवार की सुबह से दोपहर तक हुई मूसलाधार बारिश से किसानों के चेहरे खुशी से खिल उठे और लोगों को गर्मी से निजात भी मिली। साथ ही साथ क्षेत्र में हुई मूसलाधार बारिश नें क्षेत्र के अधिकांश बाजारों में जलभराव की स्थिति खड़ी कर दी है। आलापुर तहसील क्षेत्र के रामनगर उपडाकघर के सामने बसखारी-जहांगीरगंज मुख्य मार्ग पर जलभराव होने से लोगों को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। यही हाल रामनगर-न्योरी मार्ग का भी है जहाँ पुरानी बाजार में क्षतिग्रस्त सड़क पर जलभराव से लोगों को आवागमन में काफी दुश्वारियां उठानी पड़ रही है। क्षेत्रवासियों ने जलभराव की समस्या से निजात दिलानें तथा क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत करवाए जाने की मांग की है।

0 comments:

Post a Comment

Copyright © 2014 ABN NEWS | Designed With By Blogger Templates
Scroll To Top