संवाददाता। आलापुर, अम्बेडकरनगर
जहरीले सांप काटने से एक महिला की मौत हो गयी। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। शव का पंचनामा करवाए जाने के उपरांत परिजनों नें शव का अंतिम संस्कार कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार आलापुर तहसील क्षेत्र के मसेना मिर्जापुर गांव निवासिनी कमला देवी (60) पत्नी जयराम शनिवार की सुबह भोर में चारपाई से जाकर घर में कुछ सामान निकाल रही थी कि अचानक हाथ में जहरीले सांप ने उसे डंस लिया। हालत बिगड़ता देख परिजन आनन-फानन में उसे निजी चिकित्सक के यहाँ ले गये जहाँ ईलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। ग्रामीणों नें शव का पंचनामा करवाकर शव का अंतिम संस्कार कर दिया। उधर महिला की मौत पर जिला पंचायत सदस्य प्रदुम्मन यादव उर्फ बब्लू, प्रधान संतराम यादव, सुरेश यादव, अरविंद, प्रेम कुमार समेत कई अन्य लोगों नें घर जाकर परिजनो को ढाढस बधाया।

0 comments:
Post a Comment