Tuesday, 27 September 2016

महिला अस्मिता की घटना बर्दाश्त नहीं

बालिका की बरामदगी न होने पर आन्दोलन की चेतावनी
संवाददाता। अम्बेडकरनगर
थाना अकबरपुर अंतर्गत ग्राम मोह्हदीनपुर भीखपुर से भगाई गयी नाबालिग बालिका अभी तक पता नहीं चल सका है। प्राथमिकी दर्ज किये जाने के बावजूद पुलिस हाथ पर हाथ रखे बैठी है। इस मामले में गांव के ही सद्दाम पुत्र नशीम पर बालिका को बहला फुसला कर भगा ले जाने का आरोप है। पुलिस की शिथिलता को देख बालिका के परिजनों ने मंगलवार को भाजपा जिलाध्यक्ष शिवनायक वर्मा से मिलकर न्याय की गुहार लगायी। जिलाध्यक्ष शिवनायक वर्मा ने जांच अधिकारी से दूरभाष पर बात किया और इस संवेदनशील मामले को गंभीरता से लेते हुए न्याय दिलाने की बात की और जांच अधिकारी ने त्वरित कार्यवाही का आश्वासन दिया। जिलाध्यक्ष ने त्वरित कार्यवाही न होने पर आन्दोलन की चेतावनी दी और कहा कि भारतीय जनता पार्टी महिला अस्मिता पर इस तरीके की घटना को बर्दाश्त नहीं करेगी। इसे समाज के प्रति पुलिस प्रशासन का गैर जिम्मेदाराना रवैया बताकर इस घटना की निंदा की। इस मौके पर जिला महामंत्री मनोज मिश्र, प्रदेश कार्य समिति सदस्य लीलावती वर्मा, आदर्श चैधरी, पंकज वर्मा, विशाल, रोहित, शैलेन्द्र, वीरेन्द्र, कार्यालय मंत्री रामशब्द वर्मा, आकाश वर्मा, विकास मोदनवाल, राजेश, शुभम् पांडेय आदि लोग मौजूद रहे।

0 comments:

Post a Comment

Copyright © 2014 ABN NEWS | Designed With By Blogger Templates
Scroll To Top