Tuesday, 27 September 2016

बूथों पर जाकर किया कमेटियो का सत्यापन

संवाददाता। अम्बेडकरनगर
भारतीय जनता पार्टी के डोर-टू-डोर बूथ सत्यापन कार्यक्रम के अंतर्गत रायगंज क्षेत्र में डा0 राना रणधीर सिंह के नेतृत्व में प्रत्येक बूथ पर जाकर कमेटियों का सत्यापन किया गया। इसके साथ ही घर-घर जाकर भारतीय जनता पार्टी की नीतियों एवं उपलब्धियों को बताया गया। इस दौरान डा0 राना रणधीर सिंह ने हर बूथ के गांवो में सभाओं को संबोधित करते हुए कहा कि 21वीं सदी भारत की सदी है और युवाओं को आगे आकर भारत को 21वीं सदी में विश्व स्तर पर ख्याति दिलानी होगी। इसके अंतर्गत 20-20 की संख्या में युवाओं को कमेटियों से जोड़ा गया। इस दौरान सभी बूथ अध्यक्ष तथा सेक्टर प्रभारी विनोद कुमार निराला, मंडल अध्यक्ष कुलदीप सिंह, सेक्टर संयोजक अरूणकांत पांडेय, सौरभ सिंह, अमरेन्द्र यादव, प्रेम तिवारी, निशांत सिंह, संदीप सिंह, मिन्टू सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

0 comments:

Post a Comment

Copyright © 2014 ABN NEWS | Designed With By Blogger Templates
Scroll To Top