Tuesday, 27 September 2016

विसर्जन स्थल को साफ कराने की मांग

दुर्गा पूजा समिति ने सौंपा 10 सूत्रीय मांग पत्र
संवाददाता। अम्बेडकरनगर
केन्द्रीय दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष बाबा रामशब्द यादव ने अपने अन्य पदाधिकारियो के साथ मंगलवार को अपर जिलाधिकारी रामसूरत पांडेय को 10 सूत्रीय मांगो का ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से समिति ने दुर्गा महोत्सव के दौरान उस पर अमल किये जाने की मांग की है।
अपर जिलाधिकारी को सौंपे ज्ञापन में केन्द्रीय दुर्गा पूजा समिति ने मांग की है कि 12 अक्टूबर को दुर्गा प्रतिमाआंे का विसर्जन होना सुनिश्चित हुआ है। नदी में पानी कम होने के कारण विसर्जन के दौरान परेशानियां उठानी पड़ती है। इसके लिए 10 दिन पूर्व नहर का पानी नदीं में छोड़ा जाये। पुरानी तहसील के निकट विसर्जन स्थल के घाट को साफ करवाया जाये तथा अस्थायी सीढिया बनायी जाये। विसर्जन के समय नाव, नाविक, गोताखोर की व्यवस्था करायी जाये जिससे कोई घटना होते ही ये बचाव कर सके। नगर पालिका द्वारा प्रत्येक पंडालो के आस-पास, साफ-सफाई करवाकर चूने का छिड़काव करवाया जाये। ज्ञापन देने वालों में केन्द्रीय दुर्गा पूजा के संरक्षक रामअशीष मिश्रा, मनोज गुप्ता, कृष्ण कुमार पांडेय, हिमांशु गुप्ता, सुनील दूवे, गौरव उपाध्याय, पंकज दूवे सहित अन्य लोग मौजूद थे।

0 comments:

Post a Comment

Copyright © 2014 ABN NEWS | Designed With By Blogger Templates
Scroll To Top