Tuesday, 27 September 2016

मोहर्रम के जुलूसों और पूजा पण्डालों की हो रिकार्डिग

व्यवस्थाओं को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय में सौंपा ज्ञापन
संवाददाता। अम्बेडकरनगर
अंजुमन-ए-अकबरियां द्वारा आगामी मोहर्रम व दुर्गा पूजा की आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में अपनी छः सूत्रीय मांगो का ज्ञापन जिलाधिकारी कार्यालय में सौंपा। अंजुमन द्वारा उस पर अतिशीघ्र अमल किये जाने की मांग की गयी है। जिलाधिकारी कार्यालय में सौंपे गये ज्ञापन में मांग की गयी है कि मोहर्रम के समस्त जुलूसो एवं दुर्गा पूजा पंडालो की वीडियो ग्राफी आवश्यक रूप से करायी जाये। किसी अप्रिय घटना होने पर असामाजिक तत्वो की पहचान आसानी से की जा सके। एक अक्टूबर से 13 अक्टूबर तक शाम पांच बजे से सुबह छः बजे तक शहर को विद्युत कटौती मुक्त रखा जाये। मोहर्रम के जुलूसो व दुर्गा पूजा पंडालो के आस-पास सफाई, चूना की व्यवस्था की जाये तथा विसर्जन के दौरान व मोहर्रम के जुलूस के दौरान अतिरिक्त पुलिस बल की व्यवस्था की जाये। इसके अलावां सातवें मोहर्रम की रात में उठने वाले जुलूस जो आठवें मोहर्रम की सुबह शहजादपुर चैक से मीरानपुर आता है जिसमें मातम के दौरान दवाई पट्टी सहित अन्य चिकित्सकीय व्यवस्था सुनिश्चित करायी जाये। ज्ञापन देने वालो में अंजुमन के सचिव रेहान जैदी, याकिर हुसैन, अजमी अब्बास, गालिब अब्बास सहित अन्य लोग मौजूद थे।

0 comments:

Post a Comment

Copyright © 2014 ABN NEWS | Designed With By Blogger Templates
Scroll To Top