Tuesday, 27 September 2016

गंगा जमुनी तहजीब को सशक्त करेगा अम्बेडकरनगर महोत्सव

संवाददाता। अम्बेडकरनगर
जनपद की वर्ष गांठ पर आयोजित अम्बेडकरनगर महोत्सव जनपद की गंगा जमुनी तहजीब के सशवंतीकरण का प्रतीक बनेगा, अखिल भारतीय कांग्रेस के वरिष्ठ नेता महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री आरिफ खां, विधायक ने जिला कांग्रेस कमेटी को आयोजनो तथा जनपदवासियों को शुभकामना संदेश देते हुए कहा कि आज देश की राष्ट्रीय एकता अखंडता में ऐसे आयोजनों की महत्वपूर्ण भूमिका है। आजादी की लड़ाई के दौरान महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक ने राष्ट्रीय एकीकरण के लिए ‘‘गणेश महोत्सव’’ की शुरूआत की थी जो कि आज वैश्विक स्तर पर भारत के विश्वगुरू बनने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रहा है। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सै0 मेराजुद्दीन किछौछवी के हवाले से मीडिया प्रभारी डा0 विजय शंकर तिवारी ने बताया कि अम्बेडकरनगर महोत्सव के संरक्षक एवं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आरिफ खां, पूर्व गृहमंत्री महाराष्ट्र सरकार आगामी 30 सितम्बर को जनपद में आ रहे है। कार्यक्रम के उद्घाटन समारोह की शुरूआत करेंगे तथा जनपद के कांग्रेसजनों से भी चर्चा करेंगे। जनपद सीमा पर जिलाध्यक्ष सै0 मेराजुद्दीन किछौछवी के नेतृत्व में उनका भव्य स्वागत होगा।

0 comments:

Post a Comment

Copyright © 2014 ABN NEWS | Designed With By Blogger Templates
Scroll To Top