Tuesday, 27 September 2016

दिनों दिन बढ रहे बुखार के मरीज

जिला चिकित्सालय में चार मरीज भर्ती
संवाददाता। अम्बेडकरनगर
रहस्यमयी बुखार का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को जिले के अलग-अलग स्थानों से चार लोगों को परिजनो द्वारा जिला चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया। वहीं तमाम लोग निजी चिकित्सालयों में इलाज करवा रहे है।
पिछले एक पखवारे के दौरान जिले में लगभग एक दर्जन लोगों की मौत डंेगू के चलते हो चुकी है। लगातार बुखार पीड़ितो की संख्या बढ़ रही है। उसके बावजूद भी विभागीय अधिकारियों की आंखे अभी तक नहीं खुल रही है। अधिकारी लगातार इससे निपटने के लिए व्यापक व्यवस्था की बात करते है लेकिन यह व्यवस्था अभी तक जिले में दिखायी नहीं दी। इतना जरूर है कि सरकारी चिकित्सालयों में मरीजो को भर्ती तो कर लेते है लेकिन थोड़ा सा भी हालत गंभीर होने पर उसे रेफर कर दे रहे है। मंगलवार को बेवाना थानान्तर्गत बेवाना बाजार निवासी महेन्द्र (14) पुत्र सुखराम सोमवार की सुबह दीमागी बुखार के कारण हालत गंभीर होने पर जिला चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया। वहीं महरूआ थानान्तर्गत महरूआ बाजार निवासी विकास (16) पुत्र रामबहादुर, सुल्तानपुर जिले के दोस्तपुर थानान्तर्गत कटैया निवासी संतोष (18) पुत्र जीतबहादुर, अकबरपुर थानान्तर्गत मीरानपुर निवासी ऊषा (45) पत्नी योगेन्द्र को रहस्यमयी बुखार के चलते जिला चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया है।

0 comments:

Post a Comment

Copyright © 2014 ABN NEWS | Designed With By Blogger Templates
Scroll To Top