Tuesday, 27 September 2016

सर्प दंश से विगडी तीन की हालत

संवाददाता। अम्बेडकरनगर
जिले में मूसलाधार बरसात के बाद खेतों सहित अन्य स्थानों पर पानी भर जाने के कारण विषैले जीव जन्तु भी सूखे स्थानों पर विचरण करने लगे है। उसी का परिणाम है कि सर्प दंश की घटनाओं में इजाफा होने लगा है। मंगलवार को सर्प दंश से पीड़ित तीन लोगों को गंभीरावस्था में जिला चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया है। अकबरपुर थानान्तर्गत मूसेपुर निवासी शांती देवी (23) पत्नी सुनील रसोईघर में खाना पका रही थी अचानक जहरीले सर्प ने काट लिया। हालत गंभीर होने पर परिजनों द्वारा उन्हे जिला चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया। वहीं दूसरी घटना मंे इब्राहिमपुर थानान्तर्गत गौहनियां निवासी मोहम्मद इलियास (30) पुत्र मुस्तफा घर के सामने पैदल टहलते समय अचानक उन्हे जहरीले सर्प ने काट लिया। अन्य घटना में अकबरपुर थानान्तर्गत शुकुल पट्टी निवासी रवी (20) पुत्र जयराम नित्यक्रिया के लिए गये हुए थे। वहां से लौटते समय रास्ते में जहरीले सर्प ने काट लिया। हालत गंभीर होने पर परिजनों द्वारा उन्हे जिला चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया जहां उनकी हालत गंभीर बतायी जा रही है।

0 comments:

Post a Comment

Copyright © 2014 ABN NEWS | Designed With By Blogger Templates
Scroll To Top