संवाददाता। अम्बेडकरनगर
जिले के अलग-अलग स्थानो पर हुई घटना में जहां एक किशोर गंभीर रूप से झुलस गया वहीं सड़क दुर्घटना में एक किशोर समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। स्थानीय लोगों की मदद से एम्बुलेन्स के जरिए उन्हे जिला चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया।
अकबरपुर थानान्तर्गत चनैनी निवासी शुभम् सिंह (15) पुत्र वीरेन्द्र सिंह सोमवार की शाम अपने घर पर बिजली का तार ठीक करते समय अचानक उसमे आये करंट से गंभीर रूप से झुलस गया। वहीं सड़क दुर्घटना में जलालपुर थानान्तर्गत नवानगर निवासी चन्द्र प्रकाश (15) पुत्र बृजराज सोमवार की देर शाम मोटर साइकिल से कहीं जाते समय अज्ञात वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गया। दूसरी सड़क दुर्घटना में सम्मनपुर थानान्तर्गत सिकन्दरपुर निवासी राजेश (36) पुत्र किशोरीलाल, टाण्डा थानान्तर्गत पियारेपुर निवासी कन्हैया (45) पुत्र झिनकू, अहिरौली थानान्तर्गत अहिरौली बाजार निवासी रामकिशन (44) पुत्र लालजी गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलो को जिला चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया।

0 comments:
Post a Comment