Saturday, 24 September 2016

आज से शुरू होगा यूनुसी उर्स मेला

कुरान ख्वानी से होगी शुरूआत, जुटने लगे जायरीन
संवाददाता। अंबेडकरनगर
प्रसिद्ध सूफी संत शाह मोहम्मद यूनुस साहब का 55वां सालाना उर्स जो कि यूनुसी उर्स मेले के नाम से जाना जाता है। गत वर्षों की तरह इस वर्ष 25 से 30 सितम्बर 2016 तक सज्जादा नशीन हजरत शाह इरफान अहमद साहब की सरपरस्ती में सम्पन्न हो रहा है।
उर्स समारोह में कुरान ख्वानी, जलसे सीरते पाक, नातिया मुशायरा, मजार का गुस्ल पैगम्बरे इस्लाम के पवित्र अवशेष का दर्शन जुलूसे चादर, महफिले कौव्वाली आदि कार्यक्रम छः दिवसीय उर्स मेले की जीनत रहेंगे। 25 सितम्बर को सुबह आठ बजे कुरान ख्वानी और 10 बजे परचम कुशाई, रात्रि आठ बजे पैगम्बरे इस्लाम की पवित्र चरित्र वर्णन (सीरते पाक) होगा। 26 सितम्बर को सुबह आठ बजे अखिल भारतीय मुशायरा का कार्यक्रम बीते सालो की तरह होगा जिसमें देश के प्रसिद्ध शायरो की एक खासी तादाद जीनते मुशायरा बनने वाली है, इनमें शकील आरफी, शजर मकनपुरी, वाहिद अंसारी मालेगांव, अल्ताफ जिया मालेगांव, शाद मकनपुरी, शाने आलम मसऊदी, अंजर मकनपुरी, गुलाम नूरे मुजस्सम उन्नाव, मुमताज खासपुरी, सैफ शहजादपुरी, शोला टाण्डवी का नाम उल्लेखनीय है। संचालन आसिफ सैफी इलाहाबादी करेंगे। मुख्य अतिथि के तौर पर मौलाना गुलाम रसूल साहब बलियावी नेता सदन बिहार शिकरत करेंगे। 27 सितम्बर को शाह मोहम्मद यूनुस साहब के पीर (धर्मगुरू) हजरत मिस्बाहुद्दीन अहमद साहब का फातिहा और शाह मोहम्मद यूनुस साहब के आध्यात्मिक उत्तराधिकारी हजरत महबूबुल हसन सुहैल साहब के जश्न का कार्यक्रम होगा। रात्रि में आठ बजे कौव्वाली का प्रोग्राम होगा। 28 सितम्बर को रात आठा बजे उर्स समारोह का मुख्य समारोह मजार शरीफ के गुस्ल का कार्यक्रम होगा और रात नौ बजे कौव्वाली का आयोजन मेला मैदान में सम्पन्न होगा। 29 सितम्बर को उर्स यूनुसी के खास दिन सुबह नौ बजे कुरान ख्वानी, एक बजे पैगम्बरे इस्लाम स0अ0व0 के पवित्र अवशेष का जियारत दर्शन और छः बजे महफिले समां (कौव्वाली) तत्पश्चात जुलूसे चादर निकलेगा जो कि निर्धारित रास्तो से होता हुआ। आस्तान-ए-यूनुसिया पहुंचेगा जहां चादर चढ़ायी जायेगी। इसी रात में नौ बजे मेला मैदान में कौव्वाली का विशेष कार्यक्रम होगा। 30 सितम्बर को यूनुसी उर्स मेले का समापन आखिरी दिन होगा। शाम चार बजे तक कुल शरीफ के कार्यक्रम के साथ उर्स का समापन हो जायेगा। यूनुसी उर्स मेले में इस वर्ष भी 28 व 29 सितम्बर को होने वाले शानदार कौव्वाली कार्यक्रम में विश्वविख्यात फनकार रईस अनीस साबरी शिरकत कर रहे है। इसके अलावां देश के प्रसिद्ध कौव्वाल आसिफ साबरी की विशेष आमद हो रही है। साथ-साथ कौव्वाली की दुनिया में एक और मंजर साबरी भी महफिले कौव्वाली में शरीक होंगे। इसके अलावां सूफियाना महफिल में प्रसिद्ध सूफी सिंगर माजिद एखलास रामपुरी का भी आगमन हो रहा है।

0 comments:

Post a Comment

Copyright © 2014 ABN NEWS | Designed With By Blogger Templates
Scroll To Top