Saturday, 24 September 2016

रामसागर की हत्या में पुलिस अभी भी खाली हाथ

गांव के ही दो लोगों से कर रही है पूछताछ
संवाददाता। टाण्डा, अम्बेडकरनगर
कोतवाली टाण्डा के ग्रांम कोड़रा निवासी रामसागर की गला काट कर की गयी नृशंश हत्या के मामले में पुलिस गाँव के दो युवको को कोतवाली ला कर पूछताछ कर रही है। ज्ञातव्य हो कि गत बुधवार की शाम राम सागर के मोबाइल पर काल आने के बाद रामसागर अपनी माँ सीता देवी से अभी थोड़ी देर में आने की बात कह कर चला गया और गुरुवार को उसकी सिर कटी लाश क्षेत्र के फूलपुर गाँव मंे घाघरा नदी से चन्द कदम की दूरी पर स्थित राम अवध के अरहर के खेत में बरामद हुआ। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने नदी में गोताखोर लगा कर मृतक का सिर नदी के अन्दर से बरामद किया। घटना में मृतक की माँ सीता देवी ने गाँव के युवक को संदेह के घेरे में लेते हुए नामजद मुकदमा दर्ज कराया। सीता देवी के अनुसार राम सागर को गाँव के बाहर खड़ी मोटर साइकिल पर बैठा कर ले जाया गया था। पुलिस गाँव के दो युवको प्रदीप गौड़ पुत्र लाल चन्द एवं गुड्डू चैहान पुत्र राम बिलास को उठा कर पूछताछ कर रही है। पुलिस अधीक्षक राहुल राज ने भी बन्द कमरे में दोनो युवको से पूछताछ की है। बताया जाता है कि राम सागर की हत्या गाँव के एक लड़की से अवैध संबंध के कारण करायी गयी है। कोतवाली प्रभारी बीएस यादव ने बताया कि प्रयास किये जा रहे है शीघ््रा ही घटना का वर्क आउट हो जाएगा।

0 comments:

Post a Comment

Copyright © 2014 ABN NEWS | Designed With By Blogger Templates
Scroll To Top