Saturday, 24 September 2016

घटना की खुलासे की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया मार्ग जाम

स्थानीय विधायक व अधिकारियो से वार्ता के बाद ग्रामीण हुए शांत
संवाददाता। टाण्डा, अम्बेडकरनगर
कोड़रा गाँव के रामसागर की सिर काट कर की गयी नृशंश हत्या के मामले में अभियुक्तो की गिरफ्तारी की माँग को लेकर परिजनों एवं समर्थक ग्रामीणों द्वारा गत शुक्रवार को किये गये मार्ग जाम के मामले में सहानुभूति की बात करते-करते पुलिस ने अपना असली चेहरा आखिरकार दिखा ही दिया। मामले में कोतवाली टाण्डा में 45 नामजद एवं लगभग सौ, डेढ़ सौ अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।
ज्ञातव्य हो कि गत बुधवार को कोड़रा निवासी रामसागर पुत्र रामशब्द को उसके मोबाइल फोन पर काल कर बुला कर मोटरसाइकिल पर बैठाा कर ले जा कर उसकी गला काट कर हत्या कर दी गयी। रामसागर का सिर कटा शव ग्राम फूलपुर में नदी से कुछ दूरी पर अरहर के खेत में बरामद हुआ। घटना के खुलाशे को लेकर आक्रोशित ग्रामीणो ने त्रिमुहानी तिराहे पर शुक्रवार को सड़क पर बांस बल्ली लगा कर टाण्डा बसखारी मार्ग को जाम कर दिया। जाम की सुचना मिलते ही अफरा तफरी मच गयी। सूचना लिने पर तहसीलदार टाण्डा राजेश सिंह, थानाध्यक्ष कोतवाली टाण्डा बी0एस0 यादव तथा थानाध्यक्ष बसखारी राजेश यादव दलबल के साथ पहुँचे। लोगो को समझाने बुझाने इलाकाई विधायक अजीमुल हक पहलवान भी पहुँचे और लोगो को समझा बुझा कर जाम खुलवाया गया और आवागमन बहाल हो सका। इस संबंध में कोतवालीे प्रभारी बीएस यादव से बात करने पर उन्होने कहा कि पुलिस पीड़ित परिवार की हमदर्दी में है और लोगो का आक्रोश सड़को पर आ गया पुलिस सहानुभूति रखती है। कोतवाली प्रभारी के इस बयान के बाद थाने के उपनिरीक्षक नागेन्द्र सिंह सरोज की तहरीर पर रामचरन, मंशाराम, बच्चूलाल, मुन्नीलाल समेत 45 नामजद एवं सौ, डेढ़ सौ अज्ञात के विरुद्ध मार्ग जाम आदि किये जाने का मुकदमा पंजीकृत कराया गया है।   

0 comments:

Post a Comment

Copyright © 2014 ABN NEWS | Designed With By Blogger Templates
Scroll To Top