कहीं धान, कहीं गन्ने की फसल गिरी
संवाददाता। अंबेडकरनगर
रात्रि व शनिवार की सुबह से लेकर दोपहर तक हुई मूसलाधार बरसात से फसले जहां जलमग्न हो गयी वहीं तालाबो, गड्ढो में पानी भर गया। लगातार हुई बरसात से जिला मुख्यालय के विभिन्न स्थानो सहित जिले के विभिन्न छोटी-बड़ी बाजारो में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गयी। हालांकि दोपहर बाद हल्की धूप निकलने से लोगों ने राहत की सांस ली। मानसून जाते-जाते काफी सक्रिय हो चला था। विगत कई दिनो से जिले के कई स्थानों पर छुट-पुट बरसात हो रही थी। वहीं शुक्रवार की रात्रि में हुई मूसलाधार बरसात के बाद शनिवार की तड़के से पुनः शुरू हुई बरसात दोपहर तक जारी रहा। मूसलाधार बरसात होने से फसले जहां जलमग्न हो गयी वहीं छोटे-बडे़ तालाब भी भर गये। तेज बरसात के चलते जिला मुख्यालय के विभिन्न स्थानों व जिले के सभी छोटी-बड़ी बाजारों में जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने के कारण पानी भर गया। सड़को पर पानी भर जाने से आने-जाने वाले लोगों की परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं बरसात के चलते ग्रामीण क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गयी। शनिवार की देर शाम अधिकांश फीडरो पर विद्युत आपूर्ति शुरू हो चुकी थी लेकिन कुछ पर खम्भो के गिरने से आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी थी। कमियो को दूर करने के लिए बरसात बंद होने के बाद से विद्युत विभाग के कर्मचारी फाल्ट को ठीक करने में लग गये।

0 comments:
Post a Comment