Thursday, 13 October 2016

मंत्री के क्षेत्र की पहचान बनी टूटी सड़के


 

कटेहरी, अम्बेडकरनगर। विधानसभा कटेहरी समाज कल्याण मंत्री का क्षेत्र का है लेकिन यहां की सड़को की दशा काफी खराब हो गयी है वहीं मिझौड़ा मंे लगी चीनी मिल जाने के लिए बनी सड़क टूट चुकी है। पिछले वर्ष सरकार द्वारा दो करोड़ 26 लाख की लागत से इस सड़क को बनवाने का बीड़ा उठाया लेकिन यह सड़क बनकर तैयार नहीं हो सकी जिसमें आम लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उल्लेखनीय है कि चीनी मिल को जाने वाले सड़क की दशा बहुत खराब हो गयी है। करीब दो करोड़ 26 लाख की लागत से बन रहे 12 किलो मीटर सड़क का कार्य अभी लगभग चार किलो मीटर बाकी है जिससे आस पास के लोगों का कहना है कि पूरे एक वर्ष से ज्यादा हो गये। इस सड़क को बनने में लेकिन आज तक यह सड़क पूरा नही हो सकी और चार माह से काम भी बंद कर दिया गया। ग्रामीणों के दीमांग में एक ही सवाल है कि आखिर ये सड़क बनकर तैयार होगी क्या यह निर्माण कार्य चुनाव के समय में पूरा करवाया जायेगा।


संघ ने मनाया शस्त्र पूजन उत्सव 
अम्बेडकरनगर। विवेकानंद इंटर कालेज कटरिया, टाण्डा, में चल रहे राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्राथमिक शिक्षा वर्ग में बीते मंगलवार को विजयादशमी व शस्त्र पूजन का उत्सव मनाया गया। प्रातः साढे़ छः बजे से नौ बजे तक चले इस कार्यक्रम में अध्यक्षता वर्ग के कार्यवाह व जिला कार्यवाह गोविंद जी ने की। बौद्धिकवक्ता, प्रांत प्रचार प्रमुख अवध प्रांत, रामकुमार राम ने बताया कि आज के ही दिन अधर्म पर धर्म के विजय के रूप में राम ने रावण को मारा था। अज्ञात वास के पश्चात पांडवों ने अस्त्र-शस्त्र पूजन कर धारण किया था। जिस प्रकार राम ने समाज को संगठित किया, रीछ, वानर आदि को संगठित करके अधर्मी को नष्ट किया था। उसी प्रकार समाज को संगठित करने के लिए सन् 1925 मंे परम पूज्य डा0 साहब ने राष्ट्रीय सेवक संघ की स्थापना की थी। इस अवसर पर भाजपा के जिलाध्यक्ष शिवनायक वर्मा, भाजपा नेता आदित्य शुक्ला, विभाग के सह विभाग प्रचारक अजय नारायण, अभिषेक, हेमंत, अवध, अमित, राजेश, आशाराम, शुभम् आदि उपस्थित रहे।




महाआरती के सरयू की जलधारा में विसर्जित हुई दुर्गा प्रतिमाएं


नगर में निकाली गयी भव्य शोभा यात्रा, उमड़ा जन सैलाब 
टाण्डा, अम्बेडकरनगर। बडे़ ध्वज, ऊंटो एवं डीजे के भजनो के साथ मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान राम की विशाल मूर्ति के साथ आदि शक्ति मां दुर्गा की भव्य विसर्जन शोभा यात्रा प्रातः चैक घंटाघर के पास केन्द्रीय दुर्गा पूजा महासमिति के अध्यक्ष विशाल मांझी के तत्वावधान मंे महा आरती के उपरांत राजघाट के लिए प्रस्थान हुई।
                         शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व पर नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रो मंे स्थापित आदि शक्ति मां दुर्गा का प्रतिमा का विधि विधान के साथ पूजन अर्चन के पश्चात शोभा यात्रा के लिए निकली। चैक घंटाघर के पास दुर्गा पूजा समिति चिंतौरा की झांकी के पहुंचने पर केन्द्रीय दुर्गा पूजा महासमिति के अध्यक्ष विशाल मांझी ने महा आरती किया। तत्पश्चात शोभा यात्रा अध्यक्ष संतोष कुमार अग्रवाल एवं भाजपा नेत्री सन्जू गुप्ता ने मां की आरती की। जय माता दी, दुर्गा माता की जय के उद्घोष से पूरा नगर गुंजाय मान हो उठा। महा आरती के पश्चात केन्द्रीय दुर्गा पूजा महासमिति के संरक्षक रामपियारे विश्वकर्मा, अध्यक्ष विशाल मांझी, शोभा यात्रा अध्यक्ष संतोष कुमार अग्रवाल, महामंत्री दिनेश मौर्य, सहशोभा यात्रा अध्यक्ष दशरथ मांझी, राकेश गौड़, दिनेश चैरसिया, पिन्टू मांझी एवं नगर के डा0 महंत चन्द्र प्रकाश त्रिपाठी, सभासद घिसियावन मौर्य, भाजपा नगर अध्यक्ष रमेश गुप्ता, पंडित कमला पति त्रिपाठी आदि के देख रेख एवं संचालन में विसर्जन शोभा यात्रा चैक से पिपलेश्वर महादेव, मंदिर चैक, प्रथम शैल पुत्री मंदिर के सामने से होता हुआ मछलीपुल, होकर गुरूद्वारा गुरूसिंह सभा छज्जापुर से होकर उदासीन आश्रम बड़ा फाटक  होते हुए झारखंडी पहुंचकर राजघाट की तरफ प्रस्थान किया। राजघाट पर सरयू नदी में क्रमबद्ध ढंग से प्रतिमा का विसर्जन हुआ। प्रतिमा विसर्जन के समय गगन भेदी उद्घोष से पूरा वातावरण गुंजायमान हो गया। विसर्जन शोभा यात्रा अपने तय समय के अंदर शांति पूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ। जिसके लिए केन्द्रीय दुर्गा पूजा महासमिति एवं प्रशासन को लोगों ने बधाई ज्ञापित किया। शोभा यात्रा मंे शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था कायम रखने हेतु अपर पुलिस अधीक्षक राहुल राज, एसडीएम इंद्रभूषण वर्मा, सीओ कमल यादव, एसओ टाण्डा बीएस यादव, एसओ अलीगंज मनबोध तिवारी, पुलिस एवं पीएसी के साथ पूरी चैकसी से लगे रहे।


0 comments:

Post a Comment

Copyright © 2014 ABN NEWS | Designed With By Blogger Templates
Scroll To Top