Saturday, 8 October 2016

बच्चों की जान से खेल रहे विद्यालय

संवाददाता। रामनगर, अम्बेडकरनगर
यहां तो बच्चों की जान जोखिम मे डाल रहे हैं गुरूजी... जी हाँ यह दृश्य परिषदीय विद्यालय के छात्रों का है जो गुरू जी के कहने पर अपनी जान जोखिम मे डाल यात्रा कर रहे हैं। बता दें कि शनिवार को रामनगर न्याय पंचायत में खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की गयी थी जिसके लिए उच्च प्राथमिक विद्यालय बौरांव के छात्र अपने गुरूजनों के कहने पर आटो में बैठकर रैली स्थल जा रहे थे। आटो में दो दर्जन से अधिक छात्र ठूंसकर भरे गये थे और चार छात्र बाहर लटककर यात्रा कर रहे थे। ऐसे में गुरु जी की मनमानी से गंभीर हादसा हो सकता है। इस बावत खंड शिक्षा अधिकारी रामचंद्र मौर्या नें कहा कि इस तरह की लापरवाही करने वाले शिक्षक के विरूद्ध कारवाई की जाएगी।

0 comments:

Post a Comment

Copyright © 2014 ABN NEWS | Designed With By Blogger Templates
Scroll To Top