Saturday, 8 October 2016

योग शिविर प्रारम्भ

संवाददाता। आलापुर, अम्बेडकरनगर
रामनगर विकास खंड के बारीडीह सिकंदरपुर गांव मे जिपस प्रदुम्मन यादव उर्फ बबलू के आवास पर तीन दिवसीय योग शिविर शनिवार को प्रारंभ हुआ।योग शिविर में प्रशिक्षित योग शिक्षक भानुप्रताप यादव ने योग करवाकर लोगों को योग की उपयोगिता एवं लाभ से अवगत कराया।उन्होंने बताया कि योग से मनुष्य का तन एवं मन दोनों स्वस्थ्य रहता है।उक्त मौके पर प्रदुम्मन यादव रवीन्द्र यादव ज्ञानचंद यादव राजबहादुर जितेन्द्र रामचंद्र शर्मा इंद्रेश चंद्रभान समेत बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे।

0 comments:

Post a Comment

Copyright © 2014 ABN NEWS | Designed With By Blogger Templates
Scroll To Top