कहा राहुल गांधी और अरिवन्द केजरीवाल का बयान है शर्मनाक
संवाददाता। अंबेडकरनगर
भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने भाजुमो जिलाध्यक्ष व जिला उपाध्यक्ष भाजपा दिनेश कुमार पांडेय की अगुवाई में सैनिको के सम्मान में कलेक्टेªट पर जोरदार प्रदर्शन कर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा। कलेक्टेªट चैराहे पर राहुल गांधी के खून की दलाली वाले बयान के विरोध में राहुल गांधी का कार्यकर्ताओं ने पुतला भी फूंका।
प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार पांडेय ने राहुल गांधी व अरविन्द केजरीवाल के बयान को शर्मनाक बताते हुए कहा कि दोनों नेताओं ने देश के सैनिको का अपमान किया है और जनता इस अपमान को बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होने कहा कि कांग्रेस पार्टी और दलाली का चोली दामन का साथ है। बोफार्स से लेकर टूजी तक के घोटालों में कांग्रेस दलाली करती रही है। कांग्रेस को अपने गिरेबां में झांकना चाहिए। राहुल गांधी को कांग्रेस को दलाली से मुक्त करना चाहिए। जिस समय हमारे देश के भारतीय सैनिको ने वीरता का परिचय देते हुए पाकिस्तान के आतंकवादी कैम्पो पर हमला कर मुंहतोड़ जवाब दिया है। ऐसे समय पर उनकी वीरता पर उंगली उठाना और संदेह पैदा करना जैसे बयान राहुल गांधी और केजरीवाल का बयान देश को शर्मसार करता है। राहुल गांधी और केजरीवाल की मानसिकता देश विरोधी है और पाकिस्तान के मनसूबे का समर्थन करने वाली है। भारतीय जनता युवा मोर्चा ज्ञापन के माध्यम से राहुल गांधी से देश से माफी की मांग करता है। कार्यक्रम को भाजपा जिला महामंत्री अरविन्द सिंह, दुर्गा तिवारी, विनोद सिंह ने भी संबोधित कर युवाओं में जोश पैदा करते हुए राहुल गांधी और केजरीवाल के बयान को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। इस प्रदर्शन के दौरान जिला महामंत्री विकास मोदनवाल, गौरव श्रीवास्तव, नगर अध्यक्ष तेजस्वी जायसवाल, संदीप मांझी, संजीव सिंह, रफत एजाज, डा0 राना रणधीर सिंह, विवेक पांडेय, विंदेश पांडेय, अनुज अग्रवाल, संतोष वर्मा, सूरज यादव, दीपक उपाध्याय, अशोक विश्वकर्मा, लालजी यादव, विजय पाल, गयाप्रसाद वर्मा, पंकज सिंह, प्रशांत उपाध्याय, संगम पांडेय, अतुल मिश्र, जितेन्द्र कन्नौजिया, रवि सिंह चैहान आदि लोग मौजूद रहे।



0 comments:
Post a Comment