आलापुर तहसील क्षेत्र के जहांगीरगंज रजवाहे की पटरी कट जाने के कारण नगदहां अन्नापुर सेखौलिया हुसेनपुर समेत कई अन्य गांवो मे फसल जलमग्न हो गयी है जिससे फसलो की क्षति होने का खतरा बना हुआ है। बता दें कि रामनगर-जहांगीरगंज रजवाहे में अधिक पानी छोड़े जाने के कारण नगदहां गांव के निकट तीन मीटर पटरी पूरी तरह कट गयी है जिससे नहर का पानी खेतों मे भर गया है और फसल जलमग्न हो गयी है। नगदहां गांव निवासी किसान रामकेवल यादव दिनेश कुमार डा0 धीरेन्द्र गंगाराम हरिश्चंद्र समेत कई अन्य लोगों नें बताया कि इस बारे में कई बार उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया और शिकायत की गयी लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हो सका है। ग्रामीणों नें अबिलंबवत नहर का पानी कम कराए जाने की मांग किया है।



0 comments:
Post a Comment