चोरों नें बीती रात प्राथमिक विद्यालय के रसोई घर का ताला तोड़कर बर्तन व अन्य सामान पार कर दिया। चोरी की जानकारी उस समय हुई जब शिक्षक सुबह विद्यालय पहुंचे। बता दें कि आलापुर थाना क्षेत्र के रामनगर बाजार में स्थित प्राथमिक विद्यालय के रसोईघर का ताला तोड़कर चोरों नें भगोना बाल्टी एवं रसोई के अन्य सामान पार कर दिया। सुबह जब शिक्षक वीरेन्द्र यादव एवं नीलम विद्यालय पहुचे तो चोरी की जानकारी हुई। प्रभारी प्रधानाचार्य वीरेंद्र कुमार नें थाने में चोरी की लिखित शिकायत किया। थानाध्यक्ष शिवनारायण भगत नें बताया कि मामले की जानकारी मिली है जांच की जा रही है।



0 comments:
Post a Comment