अपर जिलाधिकारी ने सभी उपजिलाधिकारियों को बैठक में दिये निर्देश
संवाददाता। अंबेडकरनगर विधानसभा निर्वाचक नामावली के विशेष पुनरीक्षण अभियान तथा आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2017 को सम्पन्न कराने के लिए तैयारियां समीक्षा बैठक उपजिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी राम सूरत पाण्डेय ने कलेक्टेªट स्थित अपने कक्ष में किया। उन्होने विधानसभा निर्वाचक नामावलियो के विशेष पुनरीक्षण अभियान के तहत समस्त उपजिलाधिकारियों को निर्देशित किया कि वे मतदाताओं को जागरूक कराने के लिए एक विशेष अभियान चलायें जिससे मतदाता जागरूक होकर मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराये। उन्होंने इसके अतिरिक्त महाविद्यालयों के प्राचार्याे की एक बैठक कर उसमें 18 वर्ष के उपर आयु पूर्ण करने वाले छात्र छात्राओं के नाम को चिन्हित कर फार्म 6 के अनुसार उन्हें मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए प्रेरित किया गया। श्री पाण्डेय ने एएमएफ की व्यवस्था पर बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया कि वे अपने समस्त अपर बेसिक शिक्षा अधिकारी से सर्वे करा ले। तथा अगली बैठक में उन्हें भी बुलाने का निर्देश दिया। उन्होने क्रिटिकल नर्वरेवल मतदेय स्थलों के चिन्हाकन हेतु उपजिलाधिकारियों क्षेत्राधिकारियों व थानाध्यक्षों को निर्देशित किया। उन्होने विधानसभा निर्वाचक के लिए जनपद के 39 जोन व 155 सेक्टर में विभक्त किया गया है। उन्होने समस्त का निर्देशित किया कि वे सभी प्रकार के व्यवस्था अभिलम्ब पूर्ण करें। बैठक के दौरान जिला विकास अधिकारी मथुरा प्रसाद मिश्र, मुख्य चिकित्साधिकारी मोविल्लह, समस्त उपजिलाधिकारी तहसीलदार जिला विद्यालय निरीक्षक बेसिक शिक्षा अधिकारी रमाबाई महाविद्यालय के स्वीप कोआर्डीनेटर, मनोज गुप्त, सूचना अधिकारी, रवीन्द्र नाथ पाण्डेय, सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।


0 comments:
Post a Comment