Friday, 7 October 2016

मां बेटी झुलसी, दुर्घटना में युवक घायल

संवाददाता। अम्बेडकरनगर जिले के अलग-अलग स्थानों पर हुई घटना में जहां मां व पुत्र गंभीर रूप से झुलस गयी वहीं सड़क दुर्घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से एम्बुलेन्स के जरिए उन्हे जिला चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया। मालीपुर थानान्तर्गत सैदापुर भीतरी निवासी माधुरी (60) पत्नी रामअवध गुरूवार की शाम अपने घर पर अज्ञात कारणों से बिजली की चपेट में आ जाने से गंभीर रूप से झुलस गयी वहीं 22 वर्षीय पुत्री अंतिमा भी बिजली की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गयी। परिजनों द्वारा दोनों को जिला चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया। वहीं सड़क दुर्घटना में टाण्डा थानान्तर्गत ब्राहिमपुर कुसमा निवासी मुकेश (20) पुत्र बच्चूलाल गुरूवार की शाम अपने घर को मोटर साइकिल से लौटते समय गांव के निकट अचानक सामने आये साइकिल सवार युवक को बचाने के प्रयास में गंभीर रूप से घायल हो गये।

0 comments:

Post a Comment

Copyright © 2014 ABN NEWS | Designed With By Blogger Templates
Scroll To Top