Friday, 7 October 2016

गला काटकर विधवा को उतारा मौत के घाट

सम्पत्ति विवाद में तो नही हुई हत्या
एएसपी ने लिया घटना का जायजा

संवाददाता। आलापुर, अम्बेडकरनगर 
संपत्ति विवाद मे बीती रात्रि सोते समय विधवा की गला रेतकर हत्या कर दी गयी। सुबह होते ही हत्या की सूचना गांव मे फैल गयी और घटनास्थल पर ग्रामीणों का मजमा लगा रहा। एएसपी राहुल राज नें घटनास्थल का दौरा कर मातहतों से घटना के बावत जानकारी ली और सगे संबन्धियों से भी पूछताछ किया। पुलिस नें शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बता दें कि आलापुर थाना क्षेत्र के हिसामुद्दीनपुर पिपरा गांव के निरहू सराय पुरवे में विधवा अशरफा देवी (62 वर्ष) पत्नी स्व रामबली यादव की बीती रात किसी नें गला रेतकर हत्या कर दी और फरार हो गया। सुबह जब गांव के लोगों नें चारपाई पर खून देखा तो सन्न रह गये। मामले की सूचना पर थानाध्यक्ष शिवनारायण भगत मय फोर्स पहुंचे और मामले की पड़ताल किया। बाद में सीओ राजेन्द्र सिंह एवं एएसपी राहुल राज नें मौके पर पहुँच मामले की गहनता से पड़ताल कर कई सगे संबंधियों से पूंछताछ भी किया। थानाध्यक्ष शिवनारायण भगत नें बताया कि प्रथम दृष्टया संप्पत्ति विवाद मे महिला की हत्या की गयी है बाकी अन्य पहलुओं की पड़ताल की जा रही है। हालाँकि अभी तक मामले में कोई तहरीर नहीं दी गयी है।
                         करोड़ों की सम्पत्ति तो नहीं है अशरफा देवी की हत्या की वजह? थाना क्षेत्र के हिसामुद्दीनपुर पिपरा गांव मे विधवा अशरफा देवी की हत्या के पीछे सम्पत्ति विवाद ही प्रमुख वजह माना जा रहा है। अशरफा देवी के पति रामबली शिक्षक थे जिनकी दस वर्ष पहले मृत्यु भी हो चुकी है। अशरफा देवी के निःसंतान होने के कारण संपत्ति के लिए तीन ननद अपना-अपना दावा कर रही थी और अशरफा देवी एक ननद को हिस्सा नहीं देना चाह रही थी। ऐसे में संपत्ति विवाद ही सामने आया है।




बीच बचाव में आयी मां की मौत

भाई की पत्नी को मार रहा था पुत्र
संवाददाता। जलालपुर, अम्बेडकरनगर स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम मध्दौपुर में भाई की पत्नी को मार रहे पुत्र के बीच बचाव करने पहुंची माता की चोट लगने से मृत्यु हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा। शुक्रवार को सुबह सुदर्शन पुत्र विश्वनाथ एवं उसके छोटे भाई गुलशन की पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कहा सुनी और बाद में मार पीट होने लगी तभी सुदर्शन की 65 वर्षीय माता मेवाती बीच बचाव के लिए पहुंची। मार पीट ने उसे भी गंभीर चोटे आयी जिससे मौके पर ही उसकी मृत्यु हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा।

0 comments:

Post a Comment

Copyright © 2014 ABN NEWS | Designed With By Blogger Templates
Scroll To Top