Saturday, 8 October 2016

व्यवसाई को बदमाशों ने मारी गोली, हालत गंभीर


सूर्यमणि यादव सहित चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज
हिन्दू वादी नेता सूर्यमणि यादव को पुलिस ने उठाया
संवाददाता। अंबेडकरनगर
अकबरपुर थाना छेत्र में पहितीपुर बाज़ार के निकट बीती रात घर जा रहे दवा व्यवसायी को गोली मार दी गयी। गोली लगने से घायल दवा व्यवसायी को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। उसके हाथ में गोली लगी है। इस घटना में चार लोगो के विरुद्ध नामजद मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस ने इस मामले में सूर्यमणि यादव को हिरासत में ले लिया है।
                     जानकारी के अनुसार खजूरडीह निवासी अमरजीत वर्मा का पहितीपुर में मेडिकल स्टोर है। वह अपनी दुकान बन्द कर शुक्रवार की रात लगभग 09 बजे अपने घर जा रहे थे।पहितीपुर बाज़ार के आगे भाऊपुर मोड़ के पास पहुंचते ही मोटर साइकिल सवार बदमाशो ने अमरजीत को गोली मार दी।गोली लगते ही वह गिर पड़ा। सुचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला चिकित्सालय  में भर्ती कराकर बदमाशो की धरपकड़ का प्रयास शुरू कर दिया। इस घटना में चार लोगो को नामजद किया गया है जिसमे पुलिस ने सूर्यमणि को हिरासत में ले लिया है। सूर्यमणि यादव को हिरासत में लिए जाने की घटना की जानकारी मिलने के बाद ग्रामीणों ने अकबरपुर थाने का घेराव किया। वहीं दवा व्यवसायी को गोली मारे जाने की घटना में हिरासत में लिए गए सूर्यमणि यादव ने कहा कि उनका इस घटना से कोई लेना देना नही है।उन्हें एक गहरी साज़िश के तहत फंसाया जा रहा है। उन्होंने गोलीकांड की घटना की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की जिससे सच्चाई सामने आ सके। उन्होंने कहा कि जिस समय गोली मारने की घटना बतायी जा रही है उस समय वह सुखारीगंज में चल रही दुर्गा पूजा में आरती कर रहे थे। इसकी जानकारी वँहा मौजूद सैकड़ो लोगो से की जा सकती है। उन्होंने पूरी घटना को एक षड्यंत्र का हिस्सा बताया।

0 comments:

Post a Comment

Copyright © 2014 ABN NEWS | Designed With By Blogger Templates
Scroll To Top