Sunday, 9 October 2016

महिलाओं बच्चों और किशोरियों को लेकर हुआ मंथन




नारी संघ और जन शिक्षण केन्द्र ने उठायी आवाज

संवाददाता, अंबेडकरनगर। गर्भवती महिलाओं, बच्चे एंव किशोरियो की स्वास्थ्य सेवाओ एंव पीडीएस मनरेगा से सम्बन्धित समस्याओ को लेकर सावित्री बाई फुले नारी संघ एंव जन शिक्षण केन्द्र के संयुक्त तत्वाधान मे जलालपुर ब्लाक मुख्यालय पर आयोजित कन्वर्जन मीटिंग मे सैकड़ो नारी संघ अगुवाओ ने उक्त विषय पर गहन मंथन किया। इस बैठक की अध्यक्षता नारी संघ अध्यक्ष श्र्रीमती कृष्णमती व संचालन सचिव पुष्पा पाल व परियोजना निदेषक महेष कुमार ने किया। बैठक का संचालन करते हुए पुष्पा पाल ने कहा कि हमारा उददेष्य सरकार की मंषानूरूप सरकारी सवाओ का लाभ समुदाय तक पहुचाना है । इस मीटिंग के द्वारा समुदाय की स्वास्थ्य मनरेगा व पीडीएस मे आ रही समस्याओ को सम्बन्धित अधिकारियो तक पहुचाया जायेगा व इसके त्वरित निराकरण की मांग की जायेगी। इस पर स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी अनिल त्रिपाठी ने बताया कि स्वास्थ्य सेवाओ को पूरी सक्रियता केे साथ समुदाय मे टीकाकरण व ग्राम स्वास्थ्य पोषण दिवस मे एनम आशा आॅगनवाड़ी के द्वारा पुहचाया जा रहा है। तो यही पर सावित्री बाई फुले नारी संघ की फूला व विजय लक्ष्मी ने कहा कि इस कार्यक्रम के चलने के बाद स्वास्थ्य सेवाओ मे सुधार आया है ग्राम स्वास्थ्य पोषण दिवस मे मिलने वाली छः सेवाओ पर चर्चा किया और कहा कि आज भी गर्भवती की जांच नही हो पा रही है। खजुरी उपकेन्द्र पर टायलेट की सुविधा नही है। उमावारी ने कहा कि परिक्षेत्र के ज्यादातर गावो मे वजन मषीन नही है या है तो खराब पड़ी है जिससे बच्चो का वजन नही हो पा रहा है। सेवा निवृत्त एडीओ पंचायत ने मनरेगा पर आ रही समस्याओ (पैसे का भुगतान, मास्टर रोल, कार्यस्थल पर मिलने वाली सेवाओ ) के बारे मे चर्चा किया । कार्यक्रम को सफल बनाने मे अनारा सुदामा, गीता, पुष्पा, कुमारी, षीला, पुष्पावती, षषिकला, निषा, षर्मिला, राजकुमारी, क्रान्ती, सुनीता, उर्वसी, चन्द्रमा, अनामिका, के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य कार्यकर्ता रामहित, कंचन, नीतू, सरोज,, चांदतारा, पुनीता, अजय, विद्या, किरन, निरकला, षम्भूनाथ सिद्वार्थ सिंह आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।






 अराजकतत्वों ने तोड़ी काली चैरे की मूर्ति 


संवाददाता, विद्युतनगर, अंबेडकरनगर।
आरजकतत्वों ने काली चैरी की मूर्ति को खंडित कर दिया। जिसे लेकर गांव में तनाव व आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों ने पुलिस की लापरवाही करार देते हुए जिलाधिकारी को पत्र भेजकर पुलिस व आरोपियों पर कार्रवाही की मांग की है। मामला इब्राहिमपुर थाना ग्राम सभा जिगना कनासपुर का है। बीती रात गांव में बने काली चैरे हाथी व घोडे को पूरी तरह खंडित कर दिया। ग्रामीणों के मुताबिक यह दूसरी घटना है। प्रमुख समाज सेवी वृजेश कुमार उर्फ पप्पू वर्मा ने जांच कर कठोर कार्यवाही करने की मांग की है। दूसरी तरफ पुलिस इस मामले में लीपापोती में जुटी है। एतिहातन के तौर पर गांव के बाहर दो सिपाही व एक दरोगा तैनात है। खबर लिखे जाने तक थाने में रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी। 




लापरवाही पर भड़के डीएम, दो अधिकारियों के रोके वेतन 
 
जिला पंचायत सभा कक्ष में समीक्षा बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने कसें पेच
संवाददाता, अंबेडकरनगर। जिला पंचायत सभागार में मासिक समीक्षा बैठक के दौरान अनुपस्थित रहने वाले दो अधिकारियों का वेतन रोकने का निर्देश देते हुए जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने कहा कि विकास कार्यो में लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जायेगी। साथ ही उन्होने कहा कि होने वाली सभी बैठकों में अब अधिकारी स्वयं प्रतिभाग करेंगे। विकास कार्य से जुडे अधिकारियों को दिये गये लक्ष्य की आपूर्ति सुनिश्चित कराने तथा निर्माण कार्यो को मानक के अनुरूप गुणवत्ता पूर्ण ढंग से संपादित कराने के निर्देश भी दिये। उन्होने कहा कि इसमें किसी भी तरह की लापरवाही अक्षम्य होगी। जिलाधिकारी ने इस समीक्षा बैठक में मानक के अनुरूप विद्युतीकरण का कार्य न कराने के आरोप में विद्युत विभाग के अधिशाषी अभियंता विनय कुमार का जहां वेतन रोकने का निर्देश दिया वहीं सिचाई विभाग के अधिशाषी अभियंता के अनुपस्थित रहने पर उनका भी वेतन अवरूद्ध करने का फरमान जारी किया। जिलाधिकारी ने पेंशन प्रकरण पर आधार फीडिंग की धीमी गति पर नाराजगी व्यक्त की और इसमें तेजी लाने के साथ साथ मानक लक्ष्य पूर्ण करने के लिए सभी मातहतों को निर्देश दिया। इसी के साथ विभिन्न कार्यदायी संस्थाओं द्वार निर्मित किये जाने के वाले भवनों को समय से पूर्ण करने और हस्तगत करने के निर्देश भी दिये। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी नेहा प्रकाश, परियोजना निदेशक प्रदीप पाण्डेय, मुख्य चिकित्साधिकारी हवीबुल्लाह, जिला विकास अधिकारी मथुरा प्रसाद मिश्रा सहित जिले के सभी उपजिलाधिकारी, और विकास से जुडे जनपद तहसील व ब्लाक स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

0 comments:

Post a Comment

Copyright © 2014 ABN NEWS | Designed With By Blogger Templates
Scroll To Top