संवाददाता। अम्बेडकरनगर
विश्व हिन्दू महासंघ के कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष रामसिंगार गौतम के नेतृत्व में कलेक्टेªट के निकट पाकिस्तान के प्रधानमंत्री का पुतला फूंका। इस दौरान मुनी जी फलाहारी जी महराज, स्वामी राज राजेश्वरी नंद जी, विनोद कुमार त्रिपाठी, राकेश साहू, रमेश कुमार, मदन लाल गौतम, रणधीर सिंह, सोनू राजभर, सौरभ सोनी आदि लोग मौजूद रहे। जिलाध्यक्ष ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री का पुतला फूंक कर विरोध प्रकट करते हुए कहा कि सीमा पर आतंकवादियो को हटाकर पाकिस्तान की सेना लगाना शुरू कर दिया है। बीच-बीच में गोलाबारी करके पाकिस्तान भारत की सीमा पर आतंकवादी घुसपैठ करना चाहता है लेकिन भारत के सेना मुंहतोड़ जवाब दे रही है। उन्होने कहा कि जिले में आतंकवादी प्रशिक्षण व लव जेहाद चल रहा है। जिला प्रशासन सत्ता के दबाव में जान बूझकर कार्यवाही नहीं कर रहा है। प्रदेश धर्माचार्य प्रमुख मुनी जी फलाहारी जी महराज ने कहा कि पाकिस्तान की मदद चीन खुलकर कर रहा है। इसलिए सम्पूण भारतीयो का कर्तव्य बनता है कि सम्पूर्ण चीन की वस्तुओ की खरीददारी बंद कर दिया जाये। विश्व हिन्दू महासंघ तीनो सेनाओ को बधाई देना चाहता है।
नकाबपोश बदमाशों ने किया छात्रा पर चाकू से हमला
संवाददाता। अम्बेडकरनगर
स्कूल से पढ़कर लौट रही हाईस्कूल की छात्रा को रास्ते में रोक कर तीन नकाबपोश बदमाशो ने चाकू से हमला कर घायल कर दिया। घायल छात्रा की गुहार पर बदमाश वहां से फरार हो गये। स्थानीय लोगांे की सूचना पर पहुंचे परिजनो ने घायल छात्रा को जिला चिकित्सालय मंे भर्ती करवाया। परिजनों ने तीन अज्ञात बदमाशो के विरूद्ध थाने में तहरीर दे दी है। मामला अकबरपुर थाना क्षेत्र के मोहिउद्दीनपुर का है।
जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह अंतिमा गुप्ता (16) पुत्री रामविषुन
अपने विद्यालय सरदार पटेल श्यामादेवी रामलौट दहीरपुर में एक्स्ट्रा क्लास
पढ़ने गयी हुई थी। छुट्टी होने के बाद जब वह अपने विद्यालय से कुछ ही दूर
पहुंची थी कि अचानक तीन नकाबपोश बदमाशो ने जबरन उसे पकड़कर मारने पीटने लगे।
इतने में वह कुछ समझ पाती की बदमाशो ने उसे चाकू से हमला कर घायल कर दिया
और छात्रा को धमकी देते हुए बदमाशो ने कहा कि तुम घर छोड़कर भाग जाओं नहीं
तो जान से मार दूंगा। यह कहकर बदमाश वहां से भाग निकले। स्थानीय लोगों की
सूचना पर पहुंचे परिजनो ने घायल छात्रा को जिला चिकित्सालय में भर्ती
करवाया। घायल छात्रा काफी सहमी हुई थी। परिजनो ने तीन अज्ञात बदमाशो के
विरूद्ध थाने में तहरीर दे दी है। घायल छात्रा ने बताया कि इसके पूर्व में
उसका किसी से कोई विवाद भी नहीं हुआ था।
दांदूपुर में महिला की पीटकर हत्या
दांदूपुर में महिला की पीटकर हत्या
पांच के विरूद्ध मुकदमा दर्ज
संवाददाता।
भीटी, अम्बेडकरनगर। महरूआ थाना क्षेत्र के दांदूपुर गांव में शनिवार की
देर रात पुत्री के साथ घर के बाहर बैठी महिला की पीटकर हत्या कर दी गयी।
मृतका की पुत्री खुशबू की तहरीर पर गांव के ही विनोद दूवे व चार अन्य के
विरूद्ध नामजद मुकदमा पंजीकृृत किया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी
की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए
भेज दिया है। घटना के पीछे आबादी की जमीन का विवाद बताया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार पुष्पा सिंह (50) पत्नी स्व0 शीतला प्रसाद अपनी पुत्री
खुशबू के साथ रात लगभग नौ बजे बैठी हुई थी। आरोप है कि इसी बीच बगल के रहने
वाले विनोद दूवे ने पहुंचते ही पुष्पा के सिर पर डंडे से पीटना शुरू कर
दिया। गंभीर रूप से घायल पुष्पा को जिला चिकित्सालय लाया गया जहां उसे मृत
घोषित कर दिया गया। बताया जाता है कि विनोद दूवे व गांव के कुछ अन्य लोगो
के साथ पुष्पा का बीच-बीच में विवाद होता रहता था। दो दिन पूर्व इसी विवाद
को लेकर गांव में पंचायत भी हुई थी जिसमें दोनो पक्षो के बीच समझौता भी हो
गया था। समझा जाता है कि उसी विवाद को लेकर विनोद ने महिला पर हमला बोल
दिया। मृतका के तीन पुत्र हैं जिनमे से दो बड़े पुत्र मुम्बई में नौकरी करते
हैं। उनके सोमवार की सुबह तक पहुंचने की सम्भावना है। घर पर मृतका पुष्पा
सिंह के अलावां पुत्री खुशबू 15 साल व एक आठ साल का पुत्र ही रहता था।
बस लूटकांड का खुलासा, चार गिरफ्तार
दो माह पूर्व पलईरामनगर के निकट हुई थी लूट
बस लूटकांड का खुलासा, चार गिरफ्तार
दो माह पूर्व पलईरामनगर के निकट हुई थी लूट
संवाददाता। अम्बेडकरनगर
30
जुलाई को सम्मनपुर थाना क्षेत्र के पलई रामनगर के निकट आजमगढ़ डिपो की बस
में हुई लूट का खुलासा करते हुए पुलिस ने चार आरोपियो को गिरफ्तार कर जेल
भेज दिया। घटना का खुलासा करते हुए थानाध्यक्ष टीपी वर्मा ने बताया कि नौ
अक्टूबर को एसओजी टीम के सहयोग से लूट की घटना में वांछित आरोपियो को
गिरफ्तार कर लिया गया। गौरतलब है कि आजमगढ़ डिपो की बस को देर रात अकबरपुर
आते समय पलई रामनगर के निकट रूकवाकर लूटने का प्रयास किया गया था। लूट में
असफल होने पर बदमाशो ने तमंचे से फायर किया था जिसमें परिचालक सुमेन्द्र
कुमार सिंह व बस में बैठे यात्री रामप्रीत को गोली लगने से गंभीर चोटे आयी
थी। पुलिस के इस घटना में सत्येन्द्र शर्मा पुत्र विफई शर्मा, नुरैम पुत्र
सब्बीर निवासी मीरमलूकपुर, आशीष सिंह पुत्र ध्रुवनाथ सिंह निवासी मैरी
अठैसी थाना जयसिंहपुर वर्तमान पता रूपमेश सिंह का मकान निवासी मीरमलूकपुर,
अभिषेक वर्मा पुत्र इन्द्रेश वर्मा निवासी भाऊपुर को बरियावन चैराहे पर रात
दो बजकर 45 मिनट पर गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार आरोपी किसी गाड़ी
में लूट पाट के इरादे से वहां एकत्रित हुए थे। आरोपी नुरैन के कब्जे से एक
देशी तमंचा 12 बोर व दो जिन्दा कारतूस बरामद हुआ है।
ट्रक से कुचल कर वृद्ध की मौत
ट्रक से कुचल कर वृद्ध की मौत
संवाददाता।
आलापुर, अम्बेडकरनगर दर्दनाक सड़क हादसे में एक बृद्ध ट्रक से बुरी तरह
जख्मी हो गया जिसे जिला चिकित्सालय ले जाते समय रास्ते मे ही मौत हो गयी।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक
वाहन समेत भागने में सफल रहा। उधर बृद्ध की मौत की सूचना से परिजनों का
रो-रो कर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष शिवनारायण भगत नें बताया कि शव को
पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में अभी तहरीर नहीं मिली है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार स्थानीय थाना क्षेत्र के हुसेनपुर मुसलमान गांव
के गोझवां पुरवा निवासी रामदुलार (65) पुत्र रामनाथ यादव सुबह घर से
चहोड़ाघाट स्थित सरयू नदी में स्नान कि लिए निकले। सुबह लगभग सवा छः बजे वह
रामनगर चैक पर पहुंचे ही थे कि जहांगीरगंज की तरफ से तीव्र गति से आ रही
ट्रक नें बृद्ध को रौंद दिया जिससे वह बुरी तरह जख्मी हो गया। मामले की
सूचना पर पहुंचे एसआई आरके कन्नौजिया एवं आरिफ राकेश यादव नें घायल को
एंबुलेंस के जरिए जिला चिकित्सालय भिजवाया लेकिन रास्ते मे ही उसकी मौत हो
गयी। बृद्ध की मौत से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
13 अक्टूबर को मांगी मोहर्रम की छुट्टी
13 अक्टूबर को मांगी मोहर्रम की छुट्टी
अंजुमन के पदाधिकारियों की मांग पर डीएम ने दिया आश्वासन
संवाददाता।
अम्बेडकरनगर अंजुमन अकबरिया और अंजुमन हैदरिया की संयुक्त मांग पर
ज़िलाधिकारी ने शासन को 13 अक्टूबर को छुट्टी की मांग से सम्बंधित पत्र भेजा
है। यह जानकारी देते हुए अंजुमन अकबरिया के सचिव रेहान जैदी ने बताया कि
इस सम्बन्ध में अंजुमन के लोगो ने जिला अधिकारी से बात की थी जिस पर
ज़िलाधिकारी ने भरोसा दिलाया कि 13 अक्टूबर को छुट्टी होगी। ज़िलाधिकारी वैभव
श्रीवास्तव ने बताया कि प्रशासन साल भर में सिर्फ दो छुट्टी दे सकता है जो
पूरी हो चुकी है। तीसरी छुट्टी के लिए शासन को पत्र भेज दिया गया है।
ज़िलाधिकारी ने यह भी बताया की छुट्टी के लिए प्रमुख सचिव से बात हो गयी है।
ज्ञात हो की मुहर्रम की दसवीं, 12 अक्टूबर को पड़ रही थी। उसी दिन माँ
दुर्गा जी का विसर्जन होना था जिसको देखते हुए अकबरपुर और शहजादपुर के अमन
पसंद मुसलमानों ने दसवीं का जुलूस 13 अक्टूबर को निकालने का फैसला किया था।
इसी को देखते हुए मुस्लिम समुदाय के लोगो ने 13 अक्टूबर को छुट्टी की मांग
की है। छुट्टी की मांग करने वालो मे विशेषतौर पर अंजुमन अकबरिया सदर गालिब
अब्बास (पप्पू), मेंहदी रजा, कमर अकबरपुरी , हसन अब्बास अरबी, रजा अनवर,
कल्बे आबिद, आरिफ अनवर, यासिर हुसैन, अज्मी, राजा, वसी रजा, दानिश, रेहान
अब्बास, आदिल अब्बास आदि शामिल रहे।
ग्लोबल विजडम स्कूल में धू धू कर रावण
फैंसी ड्रेस व् डांस प्रतियोगिता भी आयोजित
ग्लोबल विजडम स्कूल में धू धू कर रावण
फैंसी ड्रेस व् डांस प्रतियोगिता भी आयोजित
संवाददाता।
अम्बेडकरनगर ग्लोबल विजडम स्कूल ऑफ एजूकेशन अकबरपुर में विजयादशमी (दशहरा)
पर्व रावण का विशालकाय पुतला जला कर बड़े धूम धाम से मनाया गया। इस अवसर पर
बच्चों के बीच फैंसी ड्रेस कम्पटीसन तथा डांस कम्पटीसन भी हुआ जिसमें
फैंसी ड्रेस कम्पटीसन में दुर्गा और सीता के गेटअप सुभि, मिष्ठी, शौर्य,
अनामिका, अदिति, सोनाक्षी... राम के गेटअप में शौर्य, सत्यार्थ,आदित्य,
संकल्प, यश तथा लंकेश रावण के गेटअप में अक्षत जायसवाल ने सब को मंत्रमुग्ध
कर कम्पटीसन जीते। डांस प्रतियोगिता के सोलो डांस में कुशाग्र और सांभवी
सिंह तथा डबल में प्रेरणा-मिनिषा और अन्वेषा-सुविक्षा विजयी रहे। इस मौके
पर स्कूल के छात्र- छात्राओ के साथ उनके अभिभावक, मैनेजर विवेक जायसवाल,
डायरेक्टर जगदीश जायसवाल, उनकी धर्मपत्नी श्रीमती किरन जायसवाल ,कोर्डिनेटर
सारिका जायसवाल, प्रधानाचार्य बालगोविन्द गुप्ता, के टी तिवारी पंकज सिंह
राजा त्रिपाठी वी के मौर्य, केवीयस भारती, निष्ठा, इशरत, पिं्रसी, वैशाली,
हिना, सपना, अलुकुमा, पूनम, अर्चना आदि शिक्षक भी मौजूद रहे।कार्यक्रम के
अंत में मैनेजर विवेक जायसवाल, प्रधानाचार्य बालगोविन्द गुप्ता ने सभी को
विजयदशमी की हार्दिक बधाई देते हुए सबका आभार ज्ञापन किया तथा कहा कि असत्य
पर सत्य की, बुराई पर अच्छाई की जीत हमेशा होती है। सत्य परेशान हो सकता
है पर पराजित नही। इसी प्रेरणा के साथ सब को अच्छा और नेक कार्य करने की
सलाह दी।
मनबढ़ युवको ने युवक को पीटा, तीन गिरफ्तार
मनबढ़ युवको ने युवक को पीटा, तीन गिरफ्तार
मोटर साइकिल से दुकान पर जा रहा था युवक
संवाददाता।
टाण्डा, अम्बेडकरनगर कोतवाली टाण्डा के मोहल्ला नेहरु नगर में मामूली
विवाद में मनबढ़ युवको ने मोटर साइकिल सवार युवको के साथ मारपीट की घटना को
अंजाम दिया। घटना में शान्ति भंग की आशंका देख झगड़ा करने वाले तीन युवको को
जेल भेज दिया गया है।जानकारी के अनुसार बीते शाम नगर के मोहल्ला नैपुरा नई
बस्ती निवासी परवेज व महफूज अपनी अपनी मोटर साइकिलो पर रिजवान व इरशाद दो
बच्चो को बैठा कर दुकान जा रहे थे कि मोहल्ला नेहरुनगर में डा0 मनीशा यादव
के निवास स्थान के पास माँ दुर्गा पण्डाल के सामने मनबढ़ युवको ने उन्हे
रोकते हुए कहा कि इधर से अब मत आना। कारण पूछने पर मनबढ़ युवको ने
मोटरसाइकिल सवारो की पिटाई शुरु कर दी। घटना की सूचना पर पहुँची कोतवाली
टाण्डा पुलिस पे चैटहिल मोटरसाइकिल सवारो को इलाज हेतु अस्पताल पहुँचाया।
पेकरण में पुलिस ने परवेज की तहरीर पर संजय मिश्रा आदि के विरुद्ध मुकदमा
दर्ज करा कर मामला शान्त करा दिया। इसी घटना को लेकर आज सुबह फिर कांशीराम
कालोनी निवासी रईस को फिर मनबढ़ युवको ने रोका और उसके साथ मारपीट करने लगे।
शोर सून कर एकत्रित लोगो में से किसी ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुचे
उपनिरीक्ष श्रवण कुमार सिंह ने नैपुरा निवासी रईस अहमद व नेहरु नगर निवासी
पंकज व मोनू को गिरफ्तार कर लिया। तीनो गिरफ्तार युवको को पुलिस ने
उपजिलाधिकारी न्यायालय में प्रस्तुत किया जहाँ एसडीएम इन्दुभूषण वर्मा ने
तीनो को 14 दिनो की रिमाण्ड पर जेल भेज दिया है। एसओ कोतवाली टाण्डा बीएस
यादव ने बताया कि मामला दो सम्प्रदायो से जुड़ा होने के कारण पुलिस ने सख्ती
दिखाई और माहौल को खराब होनें से बचाने के लिए त्वरित कार्यवाही करते हुए
तीन युवको को जेल भेज दिया गया है।






0 comments:
Post a Comment