पूरे जिले में बह रही भक्तिरस की बयार
संवाददाता। अम्बेडकरनगर ग्रामीणांचलो में मची दुर्गा पूजा की धूम अब जिला मुख्यालय पर भी पहुंच गयी है। शनिवार को जिला मुख्यालय पर स्थापित पंडालो के कपाट खोल दिये गये। हालांकि बरसात होने के कारण ज्यादातर भक्तो ने सड़क पर निकलने से परहेज किया। हर तरफ मां दुर्गा से संबंधित भक्ति गीतो से वातावरण भक्तिमय हो चला है। रविवार को अष्टमी होने के कारण भक्तो नो हवनकुंड में आहूति डालकर पुण्य अर्जित किया। इसके साथ ही जगह-जगह मां के भक्तो ने कन्या खिलाकर भी पुण्य कमाया।
गौरतलब है कि नवरात्रि की शुरूआत से ही ग्रामीण क्षेत्रों में दुुर्गा पूजा की धूम मची हुई है। गांव हो अथवा बाजार, हर तरफ मां के सजे पंडाल भक्तो को बरबस ही अपनी तरफ खींच रहे है। हर तरफ बह रही भक्तिरस की बयार में हर कोई स्वयं को ओत प्रोत कर रहा है। जिला मुख्यालय पर शनिवार को मां दुर्गा के सजे पंडालो के कपाट भक्तो के लिए खोल दिये गये। विपरीत मौसम के बावजूद भक्तो का पंडालो तक पहंुचना जारी रहा। हालांकि भक्तो की भीड़ न होने के कारण दुर्गा पूजा के आयोजको को निराशा हुई। जानकारी के अनुसार आने वाले तीन दिन भी भक्त मां के दर्शन कर सकेंगे। जिला मुख्यालय के साथ-साथ शहजादपुर व अन्य स्थानों पर भक्तो को मां के विभिन्न स्वरूपो का दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त हो रहा है। अकबरपुर में स्थित दो दुर्गा पंडालो का पूर्व सभासद हाजी अकमल ने फीता काटकर गंगा जमुनी तहजीब की मिशाल पेश की।



0 comments:
Post a Comment