गांव में बढा तनाव, कडी सुरक्षा व्यवस्था तैनात
अधिकारियों ने लिया जायजा, स्थिति नियंत्रित
अम्बेडकरनगर। सम्मनपुर थाना क्षेत्र के मछलीगांव मे कब्रिस्तान की जमीन पर कब्जेदारी को लेकर आज दिन में जमकर मारपीट हुई। जिसके बाद गांव में जर्बदस्त तनाव फैल गया। जिसके बाद पुलिस सतर्क हो गयी। तहसीलदार व अन्य अधिकारियों ने ने मौके का जायजा लिया। फिलहाल गांव में कडी सुरक्षा व्यवस्था तैनात है। स्थिति तनाव पूर्ण बनी हुई है किन्तु नियंत्रण में है। प्रशासन की सक्रीयता से फिलहाल कोई बडा बवाल नहीं हो सका।
जानकारी के मुताबिक ग्रामसभा मछलीगांव मे शिया समुदाय की काफी पुरानी कब्रिस्तान है।बगल मे बसे कुछ सुन्नी समुदाय के लोगों के आवागमन के लिये कब्रिस्तान के बगल से रास्ता दिये जाने के बावजूद गत् शनिवार को कब्रिस्तान की जमीन पर कब्जेदारी को लेकर दोनो पक्ष आपस मे भिड़ गये,और मारपीट करने लगे।सूचना पर मय फोर्स पहुंचे एस.ओ.सम्मनपुर त्रिभुवन वर्मा ने दोनो पक्षों को शान्त करा कर पुलिल बल तैनात कर दिया।वक्फ शिया कब्रिस्तान मछलीगांव के मुतवल्ली डा.आलिम अब्बास,अध्यक्ष हसन अब्बास,सह अध्यक्ष कमर अब्बास,हादी अब्बास व हसन मेहदी आदि ने बताया कि वर्ष १९८१ से यहां कब्रिस्तान दर्ज है,जिलके सारे कागजात उनके पास हैं।बताया कि विपक्षी गण इरफान अन्सारी,आजम अन्सारी,शूफी अन्सारी,बुद्धू,आजमी अन्सारी व इरशाद तथा औरतें व बच्चे रास्ता देने के बावजूद गाली गलौज देते हुये मारपीट पर उतर गये,जिसमे दोनो पक्षों के लोगों को मामूली चोटें आई।बताया गया कि अन्सारी लोग कब्रिस्तान परिसर मे गन्दगी फैलाते थे,इसलिये शिया कमेटी के लोग कब्रिस्तान के चारो तरफ चारदीवारी से घेरना चाहते थे,जो विपक्षियों को नागवार लगा।मौके पर पहुंचे तहसीलदार जलालपुर ने दोनो पक्षों से कब्रिस्तान से सम्बन्धित कागजात मांगे,फिलहाल शिया कमेटी के लोगों ने मौके पर ही सारे कागजात दिखा दिये।लेकिन सुन्नी समुदाय के लोग कोई कागजात नही पेश कर सके।इस पर तहसीलदार ने चैबीस घण्टे मे कब्रिस्तान से सम्बन्धित कागजात प्रस्तुत करने को कहा और चेतावनी दी कि यदि दिये गये समय के भीतर कागजात प्रस्तुत नही किये गये तो शिया कमेटी उक्त कब्रिस्तान परिसर मे अपने ढंग से कार्य करने के लिये स्वतन्त्र होगी,कोई हस्तक्षेप नही करेगा।अन्यथा उसके ऊपर कार्यवाही सुनिश्चत की जायगी।
तेरह को जिले में आयेगी राहुल संदेश यात्रा
संवाददाता। अम्बेडकरनगर अखिल भारतीय कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की देवरिया से दिल्ली किसान महायात्रा को किसानों का अपार समर्थन मिला। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी का संदेश प्रत्येक न्याय पंचायत में घर-घर पहंुचाने के लिए ‘‘राहुल संदेश बस यात्रा’’ आगामी 13 अक्टूबर को जिले में आयेगी।

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सै0 मेराजुद्दीन किछौछवी जिला कार्यालय पर
‘‘राहुल संदेश बस यात्रा’’ को झंडी दिखाकर जनपद की प्रत्येक न्याय पंचायत
तक पहुंचने के लिए रवाना करेंगे। बस यात्रा के साथ उत्तर-प्रदेश कांग्रेस
उपाध्यक्ष/मंडल प्रभारी ज्ञानेन्द्र प्रताप सिंह, जिला प्रभारी अशोक सिंह,
संगठन मंत्री उत्तर-प्रदेश कांग्रेस, उत्तर-प्रदेश कांग्रेस सचिव रामकुमार
पाल के साथ जिलाध्यक्ष सै0 मेराजुद्दीन किछौछवी साथ रहेंगे। जिला कांग्रेस
मीडिया प्रभारी डा0 विजय शंकर तिवारी ने बताया कि ‘‘राहुल संदेश बस
यात्रा’’ जनपद में 15 दिन तक भ्रमण करेगी तथा किसान कर्ज माफी अभियान,
यूपीए सरकार के कार्यक्रमों के प्रचार प्रसार के साथ बीजेपी, सपा तथा बसपा
का पोल भी खोलेगी। ‘‘राहुल संदेश बस यात्रा’’ 13 अक्टूर से 15 अक्टूबरतक
अकबरपुर विधानसभा, 16 अक्टूबर से 18 अक्टूबर कटेहरी विधानसभा, 19 अक्टूबर
से 21 अक्टूबर तक टाण्डा विधानसभा, 22 अक्टूबर से 24 अक्टूबर आलापुर
विधानसभा तथा 25 अक्टूबर से 27 अक्टूबर तक जलालपुर विधानसभा क्षेत्र में
भ्रमण कर आम जनता एवं किसानों से सीधा जनसंवाद करेगी।
सूर्यमणि यादव फिर गये जेल
संवाददाता। अम्बेडकरनगर दवा व्यवसायी अमरजीत वर्मा पर हुए प्राण घातक हमले के मामले में नामजद सूर्यमणि यादव को पुलिस ने रविवार को जेल भेज दिया। इस घटना में अभी शेष लोगों की तलाश जारी है। इस बीच सूर्यमणि यादव को गिरफ्तार किये जाने के विरोध में ग्रामीणों ने रविवार को भी अकबरपुर थाने व एसपी आवास का घेराव किया। ग्रामीणों का कहना था कि घटना के समय सूर्यमणि यादव सुखारीगंज में स्थापित दुर्गा प्रतिमा के समक्ष आरती कार्यक्रम में शामिल थे। इसलिए उनका इस घटना से कोई संबंध नहीं है। गौरतलब है कि खजूरडीह निवासी अमरजीत वर्मा को शुक्रवार को देर रात उस समय गोली मार दी गयी थी। पहितीपुर के निकट भैरवपुर मोड़ पर हुई इस घटना में अमरजीत घायल हो गये थे। उनका ट्रामा सेंटर में इलाज चल रहा है। इस घटना में सूर्यमणि समेत तीन अन्य लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है। इनमे से सूर्यमणि को शनिवार को उस समय जिला मुख्यालय से गिरफ्तार कर लिया था जब वह जिला चिकित्सालय में दवा लेकर वापस लौट रहे थे।

0 comments:
Post a Comment