जिला चिकित्सालय में बनना था दो शौचालय
प्रथम किश्त की जमकर की गयी लूट
संवाददाता। अम्बेडकरनगर
दिव्यांगो मंे आत्म सम्मान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से केन्द्र सरकार भले ही तमाम तरह की पहल कर रही हो लेकिन प्रदेश सरकार द्वारा दिव्यांगो की सुविधा के लिए जिला चिकित्सालयो मंे स्थापित की जाने वाली पहली ही मूल भूत सुविधा लूट घसोट का शिकार हो गयी। लाखो रूपया खर्च हो जाने के बावजूद यह योजना अभी आधी भी पूरी नहीं हो सकी है। चिकित्सालय प्रशासन व ठेकेदार की मिली भगत से इस निर्माण कार्य में सरकारी धन का खुलकर बंदर बांट किया गया।
प्रदेश सरकार ने जिला चिकित्सालयों में भर्ती होने वाले मरीजो के दिव्यांग तीमारदारो अथवा जिला चिकित्सालय आने वाले दिव्यांगो को शौचालय की सुविधा उपलब्ध कराने का निर्णय लिया था। इसके लिए चिकित्सालय परिसरो में दो शौचालयो का निर्माण तथा उन तक पहुंचने के लिए रैम्प का निर्माण कराया जाना था। इस निर्माण कार्य की जिम्मेदारी विकलांग कल्याण विभाग को सौंपी गयी थी। विकलांग कल्याण विभाग द्वारा इसके निर्माण के लिए जिला चिकित्सालयों को लगभग पौने तीन लाख रूपये की पहली किश्त जारी कर दी गयी। जिला मुख्यालय पर स्थित संयुक्त जिला चिकित्सालय में पानी की टंकी के बगल शौचालय के निर्माण का कार्य शुरू हुआ। ठेकेदार द्वारा प्रथम किश्त की धनराशि से केवल शौचालय की दीवार बनवाकर फर्श के स्थान पर ईट के टुकडे़ डाल दिये गये। जानकारो की माने तो इस पूरे कार्य में एक लाख रूपये से अधिक की धनराशि का खर्च नहीं हुआ होगा। इसके बावजूद चिकित्सालय प्रशासन ने प्रथम किश्त की धनराशि का पूरा भुगतान कर दिया। लगभग एक वर्ष पूर्व हुए इस निर्माण कार्य के बाद से काम ठप पड़ा है। विभागीय अवर अभियंता ने बताया कि कई बार के लिखा पढ़ी के बावजूद विकलांग कल्याण विभाग द्वारा शेष धनराशि का आवंटन नहीं किया गया है। साफ है कि सरकार दिव्यांगो के लिए शौचालय के निर्माण के प्रति जहां गंभीर नहीं है वहीं दिव्यांगो को इस प्रकार की समस्या से आये दिन जूझना पड़ रहा है।
निर्माण कार्य में बडे पैमाने पर अनियमितता का आरोप
संवाददाता। कटेहरी, अम्बेडकरनगर
विकास खंड कटेहरी क्षेत्रान्तार्गत स्थिति ग्राम पंचायत मे श्रवण क्षेत्र से पीठापुर मार्ग पर सडक के किनारे से हो रहे निर्माण कार्य मे भारी पैमाने पर अनियमितता बरती जा रही है जिससे ग्रामीणो मे भारी रोष है। ग्रामीणो ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर घटिया निर्माण कार्य की जांच करवा कर दोषी लोगो के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। बताया जाता है कि ग्राम पंचायत बैज पुर की प्रधान साबित्री देवी व ग्राम पंचायत अधिकारी राकेश कुमार सिंह द्वारा उक्त मार्ग के किनारे 325 मीटर लम्बी नाली का निर्माण छः लाख रुपये की लागत से कराया जा रहा है नाली निर्माण मे काफी अनियमितता बरती जा रही है। ग्रामीण सूरज यादव, रवींद्र कुमार, बुधिराम, रामलौट आदि ने बताया कि प्रधान व ग्राम पंचायत अधिकारी की मिलीभगत से नाली निर्माण मे नीचे गिट्टी काफी कम मात्रा में डाली गई है। साथ ही नाली की दीवार की चुनाई मे मोरंगकी जगह सफेद बालू का ही प्रयोग किया जा रहा है। बारह-एक के अनुपात मे प्रयोग किए जा रहे मसाले से पीले ईटों की चुनाई होने से नाली का अस्तित्व पर खतरा मंडरा रहा है। घटिया निर्माण करवाने मे ब्लाक के जेई व निर्माण प्रभारी की भी भूमिका बतायी जा रही है ग्रामीणो ने जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी से प्रकरण की जांच करवा कर दोषी लोगो के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
जान जोखिम डाल शिक्षा ग्रहण करने रहे नवनिहाल
स्कूल में भरा रहता है जल, कैसे संवरेगा कल
शिकायतो के बावजूद भी नहीं दिया गया ध्यान
संवाददाता। कटेहरी, अम्बेडकरनगर
शिक्षा
क्षेत्र कटेहरी अन्तर्गत स्थित बीबीपुर रंडौली ग्राम पंचायत के मजरे सखौना
पीरपुर मे स्थापित प्राथमिक विद्यालय के प्रांगण जल भराव के कारण विद्यालय
में अध्ययनरत करीब 50 नौनिहाल अपनी जान जोखिम मे डाल कर शिक्षा ग्रहण करने
पर मजबूर है। तमाम शिकायतो के बावजूद भी विभागीय अधिकारियो का ध्यान उस
तरफ नहीं जा रहा है। अधिकारियो की उदासीनता से अभिभावको में रोष व्याप्त
है।
बताया
जाता है कि उक्त विद्यालय को करीब तीन वर्ष पूर्व शिक्षा विभाग द्वारा
विना ग्राम पंचायत की भूमि को आवंटित कराये, बनवा दिया गया था। विद्यालय की
बिलिं्डग बनने के बाद वहां पर प्राथमिक स्तर की कक्षाएं भी संचालित कर दी
गई। अभी तक विद्यालय में प्रधानाध्यापक के पद का भी सृजन विभाग ने नही किया
है कार्यवाहक प्रधानाध्यापक के सहारे ही इसे संचालित किया जा रहा है।
विद्यालय के प्रांगण में हमेशा जल भराव के कारण बच्चो की जान हमेशा जोखिम
में पडी रहती है। जरा सी चूक हो जाने से जल जोखिम पैदा कर सकता है। बरसात
के समय विद्यालय चारो तरफ से पानी से घिर जाता है और नौनिहाल पानी से होकर
विद्यालय की बिलिं्डग तक पहुंचते है। ग्राम प्रधान रीना कन्नौजिया ने बताया
कि विद्यालय मंे जलभराव की समस्या को देखते हुए ग्राम पंचायत से मिट्टी
पटवाने पर विचार किया जा रहा है। उधर खंड शिक्षा अधिकारी सुरेश कुमार ने
बताया कि विभाग मे मिट्टी पटवाने के लिए कोई बजट नही है।
निर्माण कार्य में बडे पैमाने पर अनियमितता का आरोप
संवाददाता। कटेहरी, अम्बेडकरनगर
विकास खंड कटेहरी क्षेत्रान्तार्गत स्थिति ग्राम पंचायत मे श्रवण क्षेत्र से पीठापुर मार्ग पर सडक के किनारे से हो रहे निर्माण कार्य मे भारी पैमाने पर अनियमितता बरती जा रही है जिससे ग्रामीणो मे भारी रोष है। ग्रामीणो ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर घटिया निर्माण कार्य की जांच करवा कर दोषी लोगो के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। बताया जाता है कि ग्राम पंचायत बैज पुर की प्रधान साबित्री देवी व ग्राम पंचायत अधिकारी राकेश कुमार सिंह द्वारा उक्त मार्ग के किनारे 325 मीटर लम्बी नाली का निर्माण छः लाख रुपये की लागत से कराया जा रहा है नाली निर्माण मे काफी अनियमितता बरती जा रही है। ग्रामीण सूरज यादव, रवींद्र कुमार, बुधिराम, रामलौट आदि ने बताया कि प्रधान व ग्राम पंचायत अधिकारी की मिलीभगत से नाली निर्माण मे नीचे गिट्टी काफी कम मात्रा में डाली गई है। साथ ही नाली की दीवार की चुनाई मे मोरंगकी जगह सफेद बालू का ही प्रयोग किया जा रहा है। बारह-एक के अनुपात मे प्रयोग किए जा रहे मसाले से पीले ईटों की चुनाई होने से नाली का अस्तित्व पर खतरा मंडरा रहा है। घटिया निर्माण करवाने मे ब्लाक के जेई व निर्माण प्रभारी की भी भूमिका बतायी जा रही है ग्रामीणो ने जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी से प्रकरण की जांच करवा कर दोषी लोगो के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

0 comments:
Post a Comment