हवन कुंड में भक्तो ने डाली आहुति
मां सिद्धिरात्री की गयी पूजा अर्चना
संवाददाता। अम्बेडकरनगर
नवरात्रि के अंतिम दिन सोमवार को पूरा नगर मां के जयकारों से गूंजता रहा। भक्तो ने मां सिद्धिदात्री की पूजा अर्चना कर हवन कुंड में आहुति डाली। दुर्गा मंदिरों के सामने सुबह से ही हवन कुंड में आहुति डालने के लिए भक्त जमे रहे। यजमानो द्वारा पढे गये वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भक्तो ने हवन कुंड में आहुति डाली। जिला मुख्यालय पर बुधवार को हवनकर उसी दिन मां की प्रतिमा विसर्जित की जायेगी।
नगर में पटेलनगर तिराहे से लेकर शहजादपुर तक मां के दर्शन के लिए भक्तो का रेला उमडा रहा। बिजली कटौती नवरात्रि पर भारी पडती रही। परिणाम स्वरूप जनरेटरों की धड़-धड़ के सहारे ही नवरात्रि को सार्थक बनाने का प्रयास किया गया। मां के पंडालो में प्रकाश की समुचित व्यवस्था की गयी थी। विभिन्न माडलो में बने पंडाल भक्तो को बरबस ही अपनी तरफ आकर्षित कर रहे थे। शाम होते ही शहजादपुर कस्बे में भक्तो की भीड उमड रही थी। रात्रि में क्षेत्राधिकारी सदर राघवेन्द्र मिश्रा व अकबरपुर थाना प्रभारी जिला मुख्यालय के विभिन्न स्थानो पर सजे मां के पंडालो पर भ्रमण करते रहे। जिला मुख्यालय पर बुधवार की सुबह हवन के उपरान्त शाम को तमसा नदी में मूर्ति का विसर्जन किया जायेगा। वही ग्रामीण क्षेत्रो में स्थापित मूर्तियो का विसर्जन बुधवार को किया जायेगा। टांडा, बसखारी, जलालपुर, किछौछा, केदारनगर, कटेहरी सहित जिले की अन्य बाजारों व ग्रमीण क्षे़त्रों में भी दिनभर हवन पुजन का कार्य चलता रहा। हर तरफ मां के हवन कुण्ड से निकल रहे धूंए वातावरण को सुगंधित कर रहे थे। भक्तों की मां के प्रति श्रद्धा देखते ही बन रही थी।
शारदीय नवरात्रि के नवमी के अवसर मां सिद्धिदात्री की पूजा अर्चना की गई। मां दुर्गा की नवीं शक्ति मां सिद्धिदात्री की पूजा के लिए विशेष हवन की गई। आलापुर तहसील क्षेत्र के राम नगर बाजार में जय मां दुर्गा पूजा समिति के पदाधिकारियों मिथिलेश, हेमंत, सोनू गुप्ता, दुर्गेश कुमार, रितेश, प्रदीप, अनुज, प्रेमशंकर के अलावां दर्जनों महिलाओं ने हवन कार्यक्रम में शिरकत करते हुए मां सिद्धिदात्री से जगत कल्याण की कामना किया। इसके अलावां क्षेत्र की जहांगीरगंज, पदुमपुर, सिंघलपट्टी, राजेसुल्तानपुर, गिरैया बाजार, आरोपुर, इंदईपुर बाजार, अछती, ढोलबजवां, नेवरी बाजार समेत कई अन्य स्थानों पर शारदीय नवरात्रि के 9वंे दिन मां सिद्धिदात्री का पूजन अर्चन किया गया। क्षेत्र में पूजन अर्चन से माहौल भक्तिमय हो गया और लोग तल्लीन होकर मां सिद्धिदात्री की पूजा में लगे रहे।
भैस चोरों को पकड़ ग्रामीणों ने की धुनाई
किया पुलिस के हवाले
संवाददाता।
अम्बेडकरनगर थाना सम्मनपुर क्षेत्र में आये दिन चोरो का मनोबल बढ़ता जा रहा
है क्योकि बीते दिनों में लगभग 10 से अधिक चोरियां हो चुकी है। ऐसा लगता
है कि पुलिस, चोर पुलिस का खेल खेल रही है। ताजा मामला थाना सम्मनपुर
क्षेत्र के मुस्तफाबाद गंगिला का है जहां बीती रात एक चोर ने भैंस पर हाथ
साफ कर दिया लेकिन ग्रामीणों को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच कर ग्रामीणों
ने चोर को पकड़ लिया और जमकर पीटा। सूचना मिलने पर पुलिस आरोपी को पकड़ कर
थाने ले गयी और सुबह होते ही भंैस को भी बरामद कर लिया है। आये दिन चोरी की
घटना से फिलहाल ग्रामीणों में काफी आक्रोश है। चोरी करने वाला युवक बीरे
यादव है जो थाना सम्मनपुर क्षेत्र के मजीसा का रहने वाला है। बताया जाता है
कि भैंस चोर को पकड़े जाने के बाद सत्ताधारी दल के कुछ नेता उसे छुड़ाने में
जुट गये थे।
शहर के कूडे की दुर्गंध झेल रहे विद्युतकर्मी
शहर के कूडे की दुर्गंध झेल रहे विद्युतकर्मी
संवाददाता,
अंबेडकरनगर। नव निर्मित 33/13 विद्युत उपकेन्द्र पर कार्यरत कर्मचारियों व
आने जाने वाले उपभोक्ताओं को कठिनाईयों का सामना करना पड रहा है। हालाकि
इसके लिए अवर अभियता व सहायक अभियंता ने शिकायत भी किया है। जिनकों शहर के
कूडे से उठने वाली दुर्गध से राहत मिलता नहीं दिखायी पड रहा है और न ही नगर
पालिका इसकी ओर ध्यान दे रहा है।
फैजाबाद
रोड पर नव निर्मित विद्युत उपकेन्द्र के आसपास खाली पडी जमीन पर नगर
पालिका का कूडा फेका जा रहा है। पूरे शहर का कूडा विद्युत उपकेन्द्र के
आसपास फेके जाने से यहां उठ रही दुर्गध से जहां दिन रात रहने वाले
कर्मचारियों का जीना मुस्किल हो गया है वही ंउपकेन्द्र पर आने जाने वाले
उपभोक्ताओं को भी इस दुर्गन्ध से दो चार होना पड रहा है। नगर पालिका
कर्मचारियों की मनमानी इस कदर हाबी है कि अवर अभियता व सहायक अभियता के
द्वारा ईओ नगर पालिका को सूचित किये जाने व आश्वासन मिलने के बाद भी अभी
गंदगी का अम्बार लगाया जाना बंद नहीं हुआ। दिन रात ड्यूटी बजाने वाले
कर्मचारी आखिर अपने ड्यूटी का निर्वाहन कैसे पर पायेंगे जब वहां बैठना भी
दुश्वार है। अवर अभियंता रमेश मौर्य ने बताया कि इस कूडे के ढेर के चलते
कोई न कोई कर्मचारी अकसर बीमारी की चपेट में आता रह रहा है। बावजूद इसके
नगर पालिका प्रशासन इस ओर उदासीन बना हुआ है।




0 comments:
Post a Comment