Thursday, 13 October 2016

गैस रिसाव से लगी आग, लाखो का सामान राख

अम्बेडकरनगर। गुरूवार की दोपहर जिला मुख्यालय पर बड़ा हादसा होते-होते बचा जब एलपीजी गैस के रिसाव के चलते आग लग गयी। सूचना पर पहुंचे अग्निशमन कर्मियो व पुलिस ने किसी तरीके से आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक लगभग एक लाख रूपये का सामान जलकर राख हो चुका था।
                  जिला मुख्यालय के बसखारी मार्ग पर थाने से चन्द कदम की दूरी पर दीप राज पुत्र रामलखन का मकान है। दीप राज ने दो मंजिला मकान को किराये पर दे रखा है। मौके पर उस मकान में एक दर्जन से अधिक लोग रह रहे थे। गुरूवार की दोपहर आजमगढ़ जिले के अतरौलियां निवासी किरायेदार बब्लू पुत्र दधिबल नया एलपीजी सिलेंडर लेकर आया और रेगुलेटर लगाने के बाद माचिस जलाकर उसे चेक करने लगा। गैस रिसाव के चलते सिलेंडर में आग पकड़ लिया। जब तक वह कुछ समझ पाता तब तक आग से लपटे निकलने लगी। उसके चिल्लाने पर अन्य किरायेदार व आस पास के लोग जुट गये। इसी बीच पहुंची अकबरपुर पुलिस ने भी आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। सूचना पर पहुंचे अग्निशमन कर्मियो ने आग पर काबू पाया लेकिन तब तक कमरे में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित ने बताया कि कमरे के अंदर नगदी व हजारो के गहने भी थे जो जलकर राख हो गया। गनीमत यह रही कि आग पर समय से काबू पा लिया गया। यदि सिलेंडर फटता तो बड़ी जनहानि हो सकती थी। बताया जा रहा है कि बब्लू एक बसपा नेता के यहां खाना बनाने का काम करता था।




अकीदत के साथ सम्पन्न हुआ मोहर्रम, निकला मातमी जुलूस  

ताजियादार कमेटी ने सभी को कहा शुक्रिया

टाण्डा, अम्बेडकरनगर। ताजियादार कमेटी के नेतृत्व टाण्डा नगर का मोहर्रम पर्व बड़ी ही श्रद्धा व लगन के साथ सम्पन्न हुआ। पूरे मोहर्रम पर्व के दौरान टाण्डा ताजियादार कमेटी के सभी पदाधिकारीगण व स्थानीय प्रशासन एवं जिला प्रशासन ने पूरी तरह मोहर्रम के पर्व को सम्पन्न कराने के लिए लगा रहा जिसका परिणाम व सम्भ्रांत एवं बुजुर्ग लोगों का भी पूर्ण सहयोग पूरे मोहर्रम पर्व पर कमेटी को मिलता रहा जिससे कि कमेटी सभी लोगों का सहयोग देने पर शुक्रिया अदा करती है। आपको बताते चले कि पिछले वर्ष और इस वर्ष मोहर्रम, दशहरा व दुर्गा पूजा त्योहार एक साथ पड़ा इसी के साथ-साथ 10 मोहर्रम व दुर्गा पूजा विसर्जन सम्पन्न कराया गया। टाण्डा नगर में दोनो समुदाय के लोगों ने दोनो त्योहार एक दिन पड़ने व दोनो त्योहारो को एक साथ निपटाने के लिए टाण्डा ताजियादार कमेटी और दुर्गा पूजा केन्द्रीय महासमिति को बधाईयां मिल रही है। दोनो त्योहार एक साथ पड़ जाने के कारण जिला प्रशासन एवं स्थानीय प्रशासन तथा दोनो कमेटियां काफी सतर्क रहीं और आपसी सहयोग से दोनो त्योहारों को सकुशल सम्पन्न कराया गया। टाण्डा नगर के मोहर्रम पर्व को सम्पन्न कराने के लिए टाण्डा ताजियादार कमेटी ने उपजिलाधिकारी टाण्डा इन्द्र भूषण वर्मा एवं प्रभारी क्षेत्राधिकारी टाण्डा कमल यादव, प्रभारी निरीक्षक बेंचू सिंह यादव, थानाध्यक्ष मनबोध तिवारी, अपर जिलाधिकारी रामसूरत पांडेय, अपर पुलिस अधीक्षक राहुल राज, नगर पालिका अध्यक्ष हाजी इफ्तेखार अहमद अंसारी, मनोरंजन कर विभाग, विद्युत विभाग, वन विभाग आदि ने अपना पूरा सहयोग कमेटी को देकर दोनो त्योहारो को सकुशल निपटाया। जिसके लिए कमेटी सभी का शुक्रिया और अभिनंदन करती है। टाण्डा ताजियादार कमेटी मोहर्रम, दुर्गा पूजा एवं दशहरा के सकुशल सम्पन्न कराने के लिए रामलीला कमेटी, केन्द्रीय दुर्गा पूजा कमेटी की घोर प्रशंसा करती है। समस्त कमेटियो ने त्योहारो को सम्पन्न कराने में पूरा सहयोग दिया। इसी क्रम के साथ साथ जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, जिला पूर्ति अधिकारी, मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला होम्योपैथिक अधिकारी एवं जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी का टाण्डा नगर के मोहर्रम पर्व पर पूर्ण सहयोग दिये जाने का शुक्रिया अदा किया।

0 comments:

Post a Comment

Copyright © 2014 ABN NEWS | Designed With By Blogger Templates
Scroll To Top