देर रात तक चलता रहा विसर्जन
अम्बेडकरनगर। बुधवार को भक्ति एवं श्रद्धा के साथ मां दुर्गा की प्रतिमाओं को कडी सुरक्षा व्यवस्था के बीच नदियो में विसर्जित कर दिया गया। मां की प्रतिमाओ को विसर्जन के लिए ले जाते समय उसकी सुरक्षा के लिए व्यापक प्रबंध किये गये थे। वहीं टांडा व श्रवण क्षेत्र में भी आस पास के क्षेत्रो की मूर्तियो को विसर्जित किया गया। वहीं ग्रामीण क्षेत्रो में कुछ स्थानो पर मूर्तियो का विसर्जन मंगलवार को ही कर दिया गया था।
प्रशासन व केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति द्वारा विसर्जन के लिए बुधवार का दिन निर्धारित किया गया था। दोपहर बाद डा0 गणेश कृष्ण जेटली इंटर काॅलेज के निकट मां की प्रतिमायें पहुचनी शुरू हो गयी। यहां पर भक्तो की श्रद्धा हिलोरे मार रही थी। थके होने के बावजूद भक्तो की आस्था में कोई कमी नही दिख रही थी। भक्त नाचते गाते हुए मां की प्रतिमाओं को विसर्जन के लिए ले जा रहे थे। इससे प्रशासन ने भी राहत की सांस ली। विसर्जन यात्रा शुरू होने के पूर्व शहजादपुर नाके पर कंेद्रीय दुर्गा पूजा समिति द्वारा मां के पूजन व आरती का कार्यक्रम संपंन कराया गया। शाम को पूरे गाजे बाजे के साथ मां की विसर्जन यात्रा प्रारम्भ हुई। मां की प्रतिमाओं को एक-एक कर गायत्री मंदिर के निकट तमसा नदी में विसर्जित किया गया। विसर्जन का यह कार्यक्रम पूरी रात रात चलता रहा। जलालपुर में भी प्रतिमाओ का विसर्जन देर रात तक चलता रहा। वही श्रवण क्षेत्र में तमसा नदी में, टांडा में घाघरा में एवं आलापुर क्षेत्र में मूर्तियो का विसर्जन चहोडा घाट पर किया गया। श्रवण क्षेत्र में प्रशासन की लापरवाही खुलकर सामने आयी जहां देर शाम तक कोई भी पुलिस कर्मी घाट पर नहीं पहुंच सका था। इसके अलावां वहां लाइट की व्यवस्था भी ठीक प्रकार से नहीं की गयी थी।


0 comments:
Post a Comment