Thursday, 13 October 2016

या हुसैन की सदाओं के साथ कर्बला में दफन हुए ताजियें


कर्बला के शहीदो की याद में निकला जुलूस



अम्बेडकरनगर। जिला मुख्यालय पर मोहर्रम का जुलूस कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच निकाला गया। गुरूवार को शहजादपुर के अब्दुल्लापुर तथा बड़ा इमामबाड़ा से निकाले गये जुलूस में विभिन्न अंजुमनो ने छुरी पर मातम किया। शहजादपुर व मीरानपुर से निकले जुलूसो का पुराने तहसील तिराहे पर मिलन का दृश्य देखने के लिए भारी संख्या में लोग जमा रहे। अपर पुलिस अधीक्षक राहुल राज, उपजिलाधिकारी रमापति, सीओ सिटी राघवेन्द्र मिश्रा, भीटी अमित श्रीवास्तव की देख रेख में भारी पुलिस बल व्यवस्था की निगरानी में लगा रहा। जुलूस के चलते जिला मुख्यालय पर यातायात को विभिन्न रास्तो पर मोड़ दिया गया था। देर शाम ताजिया को सुपुर्दे खाक कर दिया गया।
                       जलालपुर संवाददाता के अनुसार कर्बला के 72 शहीदो की शहादत की यादव में मनाये जा रहे मोहर्रम का समापन 10वीं मोहर्रम बुधवार को भारी भरकम ताजिया जुलूस अपनी निर्धारित मार्गों से गुजरता हुआ देर शाम चिलवनियां स्थित कर्बला पर या हुसेन, या हुसेन की सदाओं के बीच छुरी और कमा के मातम के बीच ताजिए सुपुर्द लहद किये गये। इस तरह गमगीन माहौल में 10 दिनों से जारी मोहर्रम सम्पन्न हुआ। बाद नमाज जोहर बड़े इमामबाडे पर कदीमी अलविदाई मजलिस का आगाज मर्सिथा खानी से हुआ। तत्पश्चात मौलाना रईस हैदर ने अलविदाई मजलिस को खिताब करते हुए हजरत इमाम हुसैन की परिवार से रूखसत होने और अपनी शहादत देने के लिए निकलने का दर्दनाक मंजर पेशकर बड़ी संख्या मंे एकत्रित महिलाओं, पुरूषो को रोने के लिए विवश कर दिया। या हुसेन, या हुसेन की सदाओ व मातम के दौरान बड़े इमामबाडे़ व छोटे इमामबाड़े की बड़ी ताजिया हुसैनी चैक पर रखने के साथ ही पूरे नगर के ताजिया कर्बला जाने के लिए अपने अपने इमामबाडे से निकलकर जाफराबाद, जीजीआईसी होते हुए उस्मानपुर पर पहुंच गये। उस्मानपुर के ताजिए व काजीपुरा, के लोग बड़े जुलूस में शामिल होकर बड़ी दरगाह कर्बला पहंुचे थोडी देर बाद लोगो ने अन्न जल ग्रहण कर ताजिया उठाकर मातम कर देर शाम सभी ताजिए दफना दिये गये। इस दौरान छुरिये एवं कयां के मातम से लहूलुहान नवयुवको की चिकित्सकीय सहायत के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र जलालपुर प्रभारी अतीक आलम टीम के साथ डटे रहे। नीमतल काजीपुरा, दलाल दोला उर्दू वाजारा, छाछू, सरहम साहब तारा का ताजिया जुलूस रौजाएं हजरत कासिम में सकुशल सम्पन्न हुआ।





सड़क दुर्घटनाओं में 11 घायल, कई गंभीर
अम्बेडकरनगर। जिले के अलग-अलग स्थानांे पर हुई सड़क दुर्घटना में 11 लोग घायल हो गये। घायलो को एम्बुलेन्स की सहायता से जिला चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया वहीं एक अन्य घटना में एक विवाहिता ने अज्ञात कारणों के चलते विषाख्त पदार्थ का सेवन कर लेने के बाद जिला चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया।
                     जानकारी के अनुसार बेवाना थानान्तर्गत डड़वा कला निवासी अखिलेश (25) पुत्र परशू बुधवार की देर शाम ट्राली पर बैठ कर मूर्ति विसर्जन करने जा रहा था। अचानक झटका लगने से वह नीचे गिर गया। गनीमत यह रही कि पहिये के नीचे नहीं आया। दूसरी सड़क दुर्घटना में अकबरपुर थानान्तर्गत मकदूमपुर निवासी इन्द्रभान (32) पुत्र रामसागर भी विसर्जन के लिए ट्राली से जाते समय गिर कर घायल हो गया। अन्य सड़क दुर्घटना में बस्ती जिले के निवासी बनारसी (45) पुत्र बुल्लन, अकबरपुर थानान्तर्गत कृष्णानगर कालोनी निवासी संजय (27) पुत्र लक्ष्मी, सुल्तानपुर जिले के दुल्लापुर निवासी रामसिरोमणि (52) पुत्र अच्छेलाल, टाण्डा थाानन्तर्गत गौरा निवासी विवेक (22) पुत्र कृष्ण प्रताप, हंसवर थानान्तर्गत शाहपुर निवासी अनूप (23) पुत्र प्रदीप, जलालपुर थानान्तर्गत महमूदपुर निवासी प्रवेश (23) पुत्र रामआसरे, टाण्डा थानान्तर्गत पियारेपुर निवासी अनिल (23) पुत्र रामसहाय, मालीपुर थानान्तर्गत मालीपुर बाजार निवासी मेवालाल (35) पुत्र सेतू व अकबरपुर थानान्तर्गत गौहन्ना निवासी मंशाराम (58) घायल हो गये। एक अन्य घटना में हंसवर थानान्तर्गत पृथ्वीपुर निवासी प्रर्मिला (30) पत्नी साहबदीन अज्ञात कारणों के चलते विषाख्त पदार्थ खा लिया। जिला चिकित्सालय में उसकी हालत गंभीर बनी हुई थी।

0 comments:

Post a Comment

Copyright © 2014 ABN NEWS | Designed With By Blogger Templates
Scroll To Top