Friday, 14 October 2016

धावा बोल कर दबंगो ने मचाया तांडव, आधा दर्जन जख्मी

कार्यवाही करने के बजाय पीडितों को ही धमका रही जलालपुर पुलिस 
पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुच कर पीडितों ने की न्याय की गुहार 
संवाददाता। अंबेडकरनगर घर से निकलने वाले नाली के पानी को लेकर एक व्यक्ति से हुए विवाद के बीच दूसरे लोगों ने धावा बोल कर एक परिवार पर हमला कर दिया। जिसमे करीब आधा दर्जन लोगों को चोटे आयी है। आरोप है कि दबंगो ने दबंगई की पराकाष्ठा पार करते हुए घर में घुस कर ताण्डव मचाया। इसके बावजूद भी पुलिस मामले को राजनैतिक दबाव में दर किनार करने पर आमादा है। जिससे पीडितों मे काफी आक्रोश हैै। जिसके क्रम में पीडितों ने आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुचं कर न सिर्फ न्याय की गुहार लगायी बल्कि सम्बन्धित पुलिस की कार्यशैली पर अगुली भी उठायी। 
मामला जलालपुर थाना क्षेत्र के माधवपुर गांव का है। जहां के निवासी प्रभू पुत्र अवधी इस मारपीट में घायल पांच महिलाओं को लेकर आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुचे थे। उनका कहना है कि वे घर में पुरूषों में अकेले है उनके सभी बेटे दूसरे शहरों में रोजी रोटी के लिए रहते है। उन्होंने कहा कि उनके घर का पानी पाइप द्वारा एक गड्ढे में जाता है जिसमें गांव के कई अन्य लोगों का भी पानी जाता है। उनका आरोप है कि गांव के एक व्यक्ति ने पाइप हटाने की बात कह कर उनके परिवार की महिलाओं को धमकाया। इसी बीच हुई तूतू मै मै में गांव के ही चार लोग लाठी डंडा लेकर उनके घर पर हमला बोल दिये और उनके समेत सभी महिलाओं को पीट पीट कर लहूलुहान कर दिया। पीडित का आरोप है कि जलालपुर पुलिस आरोपियों के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही करने के बजाय पीडितों को ही फटकार रही है। पीडित ने उक्त बवाल का आरोप गांव के राम बेलास, सर्वजीत, जयराज और गुलाब सेहरा पर लगाते हुए कार्यवाही की मांग की है। 

0 comments:

Post a Comment

Copyright © 2014 ABN NEWS | Designed With By Blogger Templates
Scroll To Top