Friday, 14 October 2016

करवा चैथ को लेकर बढ़ी चहल-पहल

जरूरी सामानों की खरीददारी में जुटी महिलाएं
संवाददाता। अंबेडकरनगर अखण्ड सौभाग्य का प्रतीक करवा चैथ व्रत के पांच दिन पूर्व शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर महिलाओं की काफी चलह पहल देखी गयी। विभिन्न दुकानो पर भी महिलाओं की भीड़ देखी गयी।
बुधवार को पड़ने वाले करवा चैथा के पांच दिन पूर्व जिला मुख्यालय सहित छोटी-बडी बाजारों में व्रत रखने वाली महिलाओं की भीड़ देखी गयी। साडी की दुकान लाई, चूरे की दुकान, चूडी की दुकानों व सरार्फ की दुकानो पर महिलाओं की आवाजाही दिन पर लगी रही। लोग अपने अपने मन पसन्द के सामानों को खरीदने मशगूल देखे गये। वहीं मिट्टी के करवा को खरीदने के लिए महिलाओं की भीड़ लगी रही। वही मिट्टी के करवा की मांग अधिक होने के चलते दुकानदारों द्वारा उसको 20 रूपये से लेकर 50 रूपये तक बेंचा गया। जिला मुख्यालय पर त्योहारों के एक दिन पूर्व खरीददारो की उमडी भीड से शहजादपुर चैक और रोडबेज के निकट जाम की स्थित बनी रही। ग्रामीण क्षेत्र की बाजारों जलालपुर, टांडा, बसखारी, रामनगर, जहांगीरगंज, भीटी, कटेहरी सहित अन्य स्थानो पर विभिन्न समानो, खरीदने के लिए दिन भर चहल-पहल देखी गयी। कपडे का व्यवसाय करने वाले एक दुकानदार ने बताया कि साड़ियो के दामों में हुई भारी वृद्धि के बाद भी मंहगी साड़ियो को बिक्री इस वर्ष ज्यादा हुई। कम दामो के साडियो के खरीदने वालो की संख्या काफी कम रही।

0 comments:

Post a Comment

Copyright © 2014 ABN NEWS | Designed With By Blogger Templates
Scroll To Top