संवाददाता। अंबेडकरनगर पीडब्ल्यूडी नियमित वर्कचार्ज कर्मचारी संघ द्वारा अपनी विभिन्न मांगो को लेकर शुक्रवार को एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। धरने की अगुवाई जिलाध्यक्ष प्रमोद सिंह ने किया। जिलाध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को संबोधित पांच सूत्रीय मांगो का ज्ञापन जिलाधिकारी कार्यालय में सौंपा।
धरने को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि हम लोगांे की मांगे काफी समय से शासन स्तर पर लम्बित है। मांगो को लेकर कई बार धरना प्रदर्शन किया गया लेकिन आज तक उस पर कोई कार्यवाही नहीं की जा सकी है। उन्होने कहा कि दैनिक वेतन से नियमित किये गये कर्मचारियो को उनकी प्रथम नियुक्ति तिथि से नियमित का लाभ प्रदान किया जाये। इसके साथ-साथ कनिष्ठ प्राविधिक कर्मचारियो की सेवा नियमावली प्रख्यापित की जाये। उन्होने कहा कि लोक निर्माण विभाग में कनिष्ठ प्राविधिक के रिक्त पदो पर भर्ती की जाये तथा विभाग मंे वेलदार, चैकीदार व सहायक के खाली पदो पर भी अतिशीघ्र भर्ती की जाये। आउटशोर्सिंग समाप्त कर विभागीय संविदा के आधार पर नियुक्ति की जाये। उन्होने चेतावनी दी कि यदि अतिशीघ्र हमारी मांगे नहीं मानी गयी तो हमारा संघ प्रदेश स्तरीय धरना प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होगा। धरने को जिला महामंत्री अहिबरन सिंह यादव ने भी संबोधित किया।



0 comments:
Post a Comment