Friday, 14 October 2016

आरपार की लडाई के मूड में आये डिप्लोमा इंजीनियर

18वें दिन भी जारी रहा डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ का धरना
संवाददाता। अंबेडकरनगर
डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ का धरना शुक्रवार को पीडब्ल्यूडी कार्यालय के परिसर में 18वंे दिन भी जारी रहा। अभी तक मांगो की तरफ ध्यान न दिये जाने से धरना दे रहे अवर अभियंताओं ने नाराजगी जतायी है। शुक्रवार को धरने की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष कृपाशंकर ने किया।
धरने को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि शासन की उदासीनता के चलते हम लोगों की मांगे अभी तक पूरी नहीं हो सकी है। पूर्व में किये गये धरना प्रदर्शन में शासन स्तर पर हुई वार्ता के उपरांत अतिशीघ्र मांगे पूरी करने का आश्वासन दिया गया था लेकिन छः माह से अधिक का समय बीत जाने के बावजूद भी उस तरफ ध्यान नहीं दिया गया। उन्होने कहा कि हम लोगों की केवल एक मांग है हम लोगों का ग्रेड-पे चार हजार दो सौ से बढ़ाकर चार हजार आठ सौ रूपये किया जाये। सरकार की उदासीनता के चलते इस तरफ कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। उन्होने चेतावनी दी है कि जब तक हम लोगों की मांगे पूरी नहीं की जाती है तब तक हम लोगों का धरना लगातार चतला रहेगा। गौरतलब है कि डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ द्वारा बीते 27 सितम्बर से अनिश्चितकालीन धरना दिया जा रहा है। इस दौरान धरने में सचिव हरिकृष्ण, क्षेत्रीय संगठन मंत्री मनोराम वर्मा, संघर्ष समिति के चेयरमैन आरएस यादव, कमलेश विंद, अमित गुप्ता सहित बड़ी संख्या में अवर अभियंता मौजूद थे।

0 comments:

Post a Comment

Copyright © 2014 ABN NEWS | Designed With By Blogger Templates
Scroll To Top